न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘हम शेर बच्चे, छोटे हैं तो क्या हुआ’, मासूम अनाबी की कविता सुनकर पिघले CM योगी, बोले- इसका एडमिशन कराओ; VIDEO में देखें दिल छू लेने वाला पल

लखनऊ में ‘जनता दर्शन’ के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नन्हीं अनाबी की कविता सुनकर खुश होकर उसका एडमिशन कराने का आदेश दिया। VIDEO में देखें मासूमियत भरा यह दिल छू लेने वाला पल।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 02 Feb 2026 6:23:29

‘हम शेर बच्चे, छोटे हैं तो क्या हुआ’, मासूम अनाबी की कविता सुनकर पिघले CM योगी, बोले- इसका एडमिशन कराओ; VIDEO में देखें दिल छू लेने वाला पल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में आम जनता से मुलाकात की। इस दौरान कई फरियादी अपनी समस्याएं और मांगें लेकर आए, लेकिन सबसे ज़्यादा दिल को छू लेने वाला पल तब आया जब अपनी मां के साथ आई एक नन्हीं बच्ची अनाबी अली ने मुख्यमंत्री से मासूमियत भरे अंदाज में कहा, “मेरा एडमिशन करा दीजिए।”

सीएम योगी मुस्कुराए और पूछा, “किस क्लास में एडमिशन चाहिए?” बच्ची ने प्यारे अंदाज में जवाब दिया, “नर्सरी में, सर।”

नन्हीं अनाबी और CM योगी के बीच हुई मजेदार बातचीत

इसके बाद मुख्यमंत्री ने पूछा, “स्कूल रोज जाओगी न?” बच्ची ने हां में सिर हिलाया। तभी अनाबी ने A, B, C, D की जानकारियों के साथ-साथ एक छोटी कविता भी सुनाई। कविता के शब्द थे:

“हम शेर बच्चे, शेर बच्चे, शेर बच्चे हैं।
हम छोटे हैं तो क्या हुआ, हम दिल के सच्चे हैं।”

यह सुनकर मुख्यमंत्री योगी बहुत खुश हुए और तुरंत वहां खड़े अधिकारियों से कहा, “इस बच्ची का एडमिशन कराओ।” इसके बाद उन्होंने अनाबी को चॉकलेट भी भेंट की।

अनाबी अली लखनऊ की ही रहने वाली हैं। जनता दर्शन के बाद उन्होंने कहा, “मुझे लोरेटो स्कूल में एडमिशन चाहिए, इसलिए मैं मम्मी के साथ सीएम से मिलने आई हूं। उन्होंने कहा है कि एडमिशन करवा दिया जाएगा।”

दूसरी बच्ची ने किया सैल्यूट, सीएम ने दिया आशीर्वाद

जनता दर्शन में उपस्थित एक अन्य बच्ची ने मुख्यमंत्री योगी को सैल्यूट किया। इस पर सीएम ने उसे आशीर्वाद देते हुए कहा कि पढ़ाई में मन लगाकर मेहनत करो। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को चॉकलेट बांटे और उन्हें पढ़ाई में मेहनत करने की प्रेरणा दी।

आर्थिक मदद के लिए मांगी थी सहायता

जनता दर्शन में एक महिला अपने बच्चे के साथ आईं और मुख्यमंत्री से बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर सीएम योगी ने तुरंत आर्थिक सहायता देने का आदेश दिया और कहा, “धन की कमी के कारण किसी का इलाज रुकने नहीं दिया जाएगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें