न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धोखे की चादर ओढ़े बैठा था छांगुर बाबा! करोड़ों की प्रॉपर्टी में किया निवेश, लेकिन एक इंच ज़मीन भी नहीं अपने नाम

धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार छांगुर बाबा की चालाकी चौंकाने वाली है। करोड़ों की प्रॉपर्टी दूसरों के नाम खरीदी गई, जबकि खुद के नाम एक भी ज़मीन नहीं। स्विस बैंक खातों, विदेशी फंडिंग और लव जिहाद के जाल से जुड़े कई खुलासे सामने आए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 6:00:54

धोखे की चादर ओढ़े बैठा था छांगुर बाबा! करोड़ों की प्रॉपर्टी में किया निवेश, लेकिन एक इंच ज़मीन भी नहीं अपने नाम

धर्मांतरण के बड़े आरोपों से घिरे जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की असलियत जितनी चौंकाने वाली है, उतनी ही सोचने पर मजबूर करने वाली भी। पढ़ा-लिखा न होने के बावजूद उसकी चालाकी किसी शातिर मास्टरमाइंड से कम नहीं रही। मोटे मुनाफे के लालच में लोगों को अपने जाल में फंसाकर वह सिर्फ धर्मांतरण का ही नहीं, संपत्ति खरीद-बिक्री का गोरखधंधा भी करता था। खास बात यह रही कि उसने करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी तो बनवाई, लेकिन एक भी जमीन अपने नाम नहीं रखी। सब कुछ नीतू उर्फ नसरीन के नाम करवा दिया।

बलरामपुर के उतरौला नगर में खरीदी गई सारी संपत्तियों के दस्तावेज नीतू के नाम दर्ज हैं। राजस्व विभाग ने भी इन सभी संपत्तियों की डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। खबर है कि दो दुकानों पर जल्द ही बुलडोजर भी चल सकता है। मधपुर के अलावा मोहल्ला रफीनगर में भी सह खाते में ज़मीन खरीदकर दुकानों का निर्माण करवाया गया। लेकिन अब जब छांगुर सलाखों के पीछे है, तो वहां ताले लटक रहे हैं। पुणे तक में छांगुर ने जमीन का एग्रीमेंट नीतू के नाम से कराया। जिला प्रशासन की नजरें अब हर उस संपत्ति पर हैं, जिनका संबंध छांगुर से जुड़ा हुआ है।

स्विस बैंक खाता और विदेशी फंडिंग की चौंकाने वाली परतें

छांगुर बाबा के खेल यहीं खत्म नहीं होते। सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि उसका एक खाता स्विस बैंक में भी है, जिसमें करोड़ों रुपये जमा किए गए थे। यह रकम दुबई, पाकिस्तान और तुर्किए जैसे देशों से विदेशी फंडिंग के जरिए आई थी। खासकर भारत-नेपाल सीमा पर बसे इलाकों में वह इस पैसे से धर्मांतरण का नेटवर्क चला रहा था। सूत्रों के अनुसार, छांगुर का एक सहयोगी विदेशों के कई दौरों पर भी गया था।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि तीन साल में छांगुर को करीब 500 करोड़ रुपये की विदेशी फंडिंग मिली थी। जिसमें से 200 करोड़ की पुष्टि हो चुकी है। नेपाल में भी उसके कई सहयोगी थे, जिनके खातों में भारी लेन-देन हुआ। काठमांडू से लेकर सीमावर्ती जिलों तक के कई खातों से छांगुर का सीधा संबंध रहा। फंडिंग करने वाले लोग उसके लिए स्लीपर सेल की तरह काम करते थे।

लव जिहाद की चपेट में टूटे कई परिवार, अब डर के साए में जी रहे हैं लोग

धर्मांतरण के लिए छांगुर ने लव जिहाद को भी हथियार बनाया। उसने अपने सहयोगियों को कॉलर ट्यून में धार्मिक संगीत लगाने की सलाह दी, ताकि सामने वाला झांसे में आ जाए। एक ग्रामीण युवक ने बताया कि छांगुर से मिलने वालों की लाइन सुबह से ही लग जाती थी। लोग दुआ और ताबीज के लिए आते थे लेकिन असल में धीरे-धीरे फंस जाते थे।

छांगुर खास तौर से हिन्दू महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाता था। जब परिवारों को सच्चाई समझ में आती, तब तक बहुत देर हो चुकी होती। कई परिवार टूट गए, कुछ लोग तो गांव छोड़कर दूसरे शहरों में बस गए। खुफिया एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि छांगुर के कारण कितने परिवार प्रभावित हुए और क्या इसके कारण पलायन भी हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल