न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जींस-टॉप में सड़क पर मांग रही थीं भीख, बरेली में गुजरात से आई युवतियों को देख लोग रह गए हैरान! पुलिस ने खोला राज

बरेली में जींस-टॉप पहने गुजरात की 9 युवतियां सड़क पर भीख मांगती मिलीं। राहगीरों से इमोशनल अपील कर पैसे मांग रहीं थीं। पुलिस ने पकड़कर कोर्ट में किया पेश, गिरोह की आशंका के चलते जांच जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Jun 2025 12:12:36

जींस-टॉप में सड़क पर मांग रही थीं भीख, बरेली में गुजरात से आई युवतियों को देख लोग रह गए हैरान! पुलिस ने खोला राज

उत्तर प्रदेश के बलिया में 5 जून को सड़क किनारे जींस और टीशर्ट पहने चार लड़कियों को भीख मांगते हुए देखा गया था, जिससे लोगों में खलबली मच गई थी। ये लड़कियां गुजरात से आई हुई थीं और बलिया रेलवे स्टेशन के पास एक धर्मशाला में ठहरी हुई थीं। अब ठीक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला बरेली से सामने आया है।

बरेली के आंवला-बदायूं रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब राहगीरों ने देखा कि नौ लड़कियां जींस-टॉप पहनकर सड़क पर इधर-उधर घूम रही हैं और हर गुजरते वाहन या पैदल यात्री को रोककर आर्थिक मदद की गुहार लगा रही हैं। ये नजारा जितना चौंकाने वाला था, उतना ही सवाल खड़ा करने वाला भी।

युवतियों का कहना था कि वे बेहद परेशान हैं, घर की हालत खराब है, और उन्हें थोड़ी-सी आर्थिक मदद चाहिए। कुछ लोगों ने सहानुभूति दिखाते हुए उन्हें 100-200 रुपये तक दे भी दिए, लेकिन कुछ जागरूक नागरिकों को यह बात संदिग्ध लगी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी युवतियों को थाने ले आई। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि ये सभी युवतियां गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली हैं, लेकिन वे बरेली कैसे और क्यों आईं, इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सकीं।

थाना आंवला के प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि ये लड़कियां राहगीरों को भावनात्मक रूप से प्रभावित कर उनसे पैसे मांग रही थीं, जिससे शांति व्यवस्था बाधित हो रही थी। पूछताछ में लड़कियों ने अपने नाम—उर्मी (28), नीतू (25), कुसुम (25), अंजलि (21), सुनीता (26), रीना (20), मनीषा (20), पूनम (25), और टीना (26)—बताए।

सभी को शांतिभंग की कार्रवाई के तहत एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो-दो लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई।

गिरोह होने का शक, पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि यह सिर्फ आर्थिक तंगी का मामला नहीं बल्कि एक सुनियोजित गिरोह की साजिश भी हो सकती है, जो अलग-अलग राज्यों में इस तरह की हरकतें करता है। कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि अगर कोई उनकी मदद न करे, तो ये लड़कियां झूठे आरोप तक लगा सकती हैं।

पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या इन युवतियों के साथ और लोग भी इस नेटवर्क में शामिल हैं, और क्या ये कोई बड़ा गैंग है जो शहर की कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन सकता है।

आम जनता को सतर्क रहने की अपील

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अगर कोई इस तरह से सड़क पर मदद मांगता दिखाई दे तो बिना पुष्टि के पैसे न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें और तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस अभी इन लड़कियों के पुराने रिकॉर्ड और उनके संभावित साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल