न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर की गिरफ्तारी के बाद 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, प्रशासन ने लिया कड़ा ऐक्शन

बरेली में जुमे के बाद उपद्रव के चलते मौलाना तौकीर रजा सहित आठ लोग गिरफ्तार, सुरक्षा कारणों से शहर में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद। प्रशासन ने हिंसा रोकने और शांति बनाए रखने के लिए कड़ा ऐक्शन लिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Sep 2025 3:49:06

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर की गिरफ्तारी के बाद 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, प्रशासन ने लिया कड़ा ऐक्शन

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बरेली में उपजे उपद्रव के बाद प्रशासन ने तुरंत कड़ा कदम उठाया है। शनिवार को पुलिस ने आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही शहर में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाओं को पूरी तरह बंद कर दिया गया। बीएसएनएल के क्षेत्रीय अधिकारी जीए पंकज पोरवाल ने इस आदेश की पुष्टि की। पहले सोशल मीडिया पर इंटरनेट बंद करने के एक लेटर को फर्जी बताया गया था, लेकिन इंटरनेट सेवाएं बंद होने के बाद उस लेटर की सत्यता साबित हो गई।

बवाल का सिलसिला और पुलिस कार्रवाई

कानपुर प्रकरण को लेकर शुक्रवार को बरेली में तनाव का माहौल रहा। नमाज के बाद कोतवाली के खलील तिराहे से उपद्रव शुरू हुआ और धीरे-धीरे शहर के विभिन्न इलाकों में पथराव और फायरिंग की घटनाएं हुईं। पुलिस और प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की। शनिवार को प्रशासन ने शहर में इंटरनेट सेवाओं को 48 घंटे के लिए बंद करने का आदेश जारी किया। आदेश के तुरंत बाद शहर की सभी इंटरनेट सेवाएं ठप्प हो गईं। कुछ नेटवर्क थोड़ी देर तक चालू रहे, लेकिन बाद में उन्हें भी बंद कर दिया गया।

मौलाना तौकीर का पिछला रिकॉर्ड

बरेली में मौलाना तौकीर रजा का नाम विवादों से जुड़ा रहा है। वह 2010 के बरेली दंगों का आरोपी हैं, हालांकि मामला कोर्ट में लंबित है। ज्ञानवापी प्रकरण के बाद उन्होंने जेल भरो आंदोलन की भी घोषणा की थी। इसके अलावा समय-समय पर विवादित बयानबाजी के लिए भी वे सुर्खियों में रहे हैं।

जिला प्रशासन का रुख: विकास को रोकने की साजिश

बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न इलाकों में जाकर व्यापारियों से बातचीत की और लोगों को शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया। मीडिया से बातचीत में डीएम ने बताया कि शुक्रवार का हिंसक घटनाक्रम सुनियोजित साजिश के तहत किया गया। प्रदेश और जिले में तेजी से हो रहे विकास को प्रभावित करने के लिए लोगों को भड़काकर हिंसा कराई गई। डीएम ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है और किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल