न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BSP में शामिल हो सकते है आजम खान? शिवपाल यादव के बयान से साफ हुई सियासी हकीकत!

आजम खान की जेल से रिहाई को लेकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके समर्थन में पूरी तरह खड़ी है। BSP में जाने की चर्चाएं केवल अफवाह हैं। सपा सांसद रुचि वीरा और वीरेंद्र सिंह ने भी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी रिहाई से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Sep 2025 12:42:45

BSP में शामिल हो सकते है आजम खान? शिवपाल यादव के बयान से साफ हुई सियासी हकीकत!

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की जेल से रिहाई को लेकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है। शिवपाल ने स्पष्ट किया कि सपा पूरी तरह से आजम खान के समर्थन में खड़ी है और उनके BSP में जाने की चर्चाएं केवल अफवाह हैं।

इटावा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार ने आजम खान को गलत आरोपों और सजाओं का सामना कराया, लेकिन अदालत ने उन्हें राहत दी। उन्होंने कहा, “हम अदालत के फैसले का स्वागत करते हैं। आजम खान के BSP में शामिल होने की खबरें पूरी तरह झूठी हैं। समाजवादी पार्टी उनकी हर संभव मदद कर रही है।”

बीते कुछ दिनों में यह चर्चा तेज हुई थी कि आजम खान के परिवार के कुछ सदस्य दिल्ली में बसपा सुप्रीमो मायावती से मिले हैं। इसके साथ ही दावा किया गया कि परिवार के एक अहम सदस्य ने कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से भी बातचीत की। हालांकि, आजम खान या उनके परिवार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने इन दावों को खारिज कर दिया है। सपा सांसद रुचि वीरा ने भी साफ कहा कि आजम खान कहीं नहीं जा रहे हैं।

वीरेंद्र सिंह ने भी सरकार पर साधा निशाना

दूसरी ओर, चंदौली से लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह अभी भी आजम खान को जेल में रखने की कोशिश कर रही है। वाराणसी में एबीपी लाइव के संवाददाता निशांत चतुर्वेदी से बातचीत में वीरेंद्र सिंह ने कहा, “आजम खान समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता हैं। सरकार ने तरह-तरह के आरोप लगाकर उन्हें जेल में रखा, लेकिन अदालत के आदेश पर अब वह रिहा होने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के इस तरह के प्रयास निंदनीय हैं। उनकी रिहाई से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश पैदा होगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल