न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अयोध्या में जोरदार धमाका, 5 की दर्दनाक मौत — दूर-दूर तक हिल गईं खिड़कियां और दरवाजे

अयोध्या में गुरुवार की शाम भीषण विस्फोट से हड़कंप मच गया। पूराकलंदर क्षेत्र के पगला भारी गांव में मकान के अंदर हुए धमाके में घर मालिक समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। धमाके की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और आसपास के घरों की खिड़कियाँ-दरवाजे हिल गए। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और बचाव दल देर रात तक मलबा हटाने में जुटे रहे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Oct 2025 8:25:36

अयोध्या में जोरदार धमाका, 5 की दर्दनाक मौत — दूर-दूर तक हिल गईं खिड़कियां और दरवाजे

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में गुरुवार की शाम भयावह विस्फोट ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत भदरसा के ग्राम सभा कल्याण भदरसा के पगला भारी गांव में एक मकान के भीतर जोरदार धमाका हुआ, जिसमें घर मालिक समेत तीन बच्चों सहित कुल पाँच लोगों की मौत हो गई।

धमाके की तीव्रता इतनी जबरदस्त थी कि घर की दीवारें पलभर में बिखर गईं और धमाके की आवाज लगभग एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई। आसपास के मकानों की खिड़कियाँ और दरवाजे भी हिल गए। ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी राहत दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर दो जेसीबी मशीनें, तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ, एसडीआरएफ, फॉरेंसिक टीम, छह एंबुलेंस और डॉग स्क्वाड को तुरंत तैनात किया गया।

देर रात तक चला मलबा हटाने का अभियान

मकान पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया था। ग्रामीणों के साथ बचाव दल ने रात भर मलबा हटाने का कार्य जारी रखा। धमाका इतना शक्तिशाली था कि घर मालिक का शव बीस मीटर दूर जाकर गिरा। दो शव पूरी तरह जल चुके थे। घटना स्थल पर हर ओर चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल था।

जब पुलिस की सायरन बजाती गाड़ियाँ पहुंचीं, तब तक शाम का अंधेरा गहराने लगा था। राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया गया। जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया और दबे हुए लोगों की तलाश जारी रही।

गांववालों की जुबानी – “आवाज से लगा जैसे भूकंप आया हो”

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि धमाके की आवाज लगभग एक किलोमीटर तक गूंजी। ऐसा लगा जैसे कोई बड़ा विस्फोट या भूकंप आया हो। लोग अपने घरों से बाहर निकलकर मौके की ओर दौड़ पड़े। घटना स्थल पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई।

फायर ब्रिगेड, फॉरेंसिक विशेषज्ञों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। मकान की छत पूरी तरह उड़ गई थी और केवल पिलर बाकी रह गए थे। चारों ओर मलबा और टूटी हुई ईंटें बिखरी पड़ी थीं।

डीएम बोले — "विस्फोट के कारणों की जांच जारी है"

जिला अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में विस्फोट का कारण प्रेशर कुकर फटना या किसी अन्य ज्वलनशील वस्तु का होना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल