न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मस्जिद गिराने को लेकर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, पूछा- इतनी जल्दी क्या थी?

अखिलेश यादव ने सहारनपुर मस्जिद कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने रोजगार, महंगाई, कानून-व्यवस्था और शिक्षा पर भी निशाना साधा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 07 Sep 2026 8:28:42

मस्जिद गिराने को लेकर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, पूछा- इतनी जल्दी क्या थी?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को औरैया के बिधूना में भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी पक्ष को हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जाने का अवसर मिले बिना यदि 12 घंटे के भीतर कार्रवाई कर दी जाती है तो न्याय कैसे मिलेगा।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार संविधान और कानून के अनुसार काम नहीं कर रही है। उन्होंने रोजगार, महंगाई और कानून-व्यवस्था सहित कई मुद्दों का उल्लेख करते हुए सरकार को विफल बताया।

मस्जिद की कार्रवाई पर अखिलेश ने उठाए सवाल

सपा प्रमुख ने सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के मामले को लेकर कहा कि कार्रवाई इतनी जल्दी करने की जरूरत क्या थी। उनके मुताबिक, प्रशासन की इस कार्रवाई से लोग दुखी हैं। अखिलेश ने भाजपा पर सांप्रदायिक सौहार्द के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि सच्चा सनातनी, संत और हिंदू दूसरे धर्म का अपमान नहीं कर सकता। अखिलेश ने भारतीय परंपरा में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना का उल्लेख करते हुए भाजपा पर देश और प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया।

सड़क और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना

अखिलेश यादव ने प्रदेश की सड़कों और भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक्सप्रेसवे खराब हो रहे हैं, सड़कों पर गड्ढे हैं और बजट की लूट हो रही है। पुलिस व्यवस्था पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए। अखिलेश ने पुलिस पर अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने डॉयल-100 व्यवस्था को भी खराब कर दिया है।

GDP के आंकड़ों पर भी उठाया सवाल

सपा अध्यक्ष ने सरकार की GDP के आंकड़ों को लेकर भी सवाल किया। उन्होंने बेरोजगारी, महंगे डीजल-पेट्रोल, चीनी की बढ़ती कीमत और किसानों को खाद-बीज उपलब्ध नहीं होने का जिक्र किया। अखिलेश ने कहा कि जब ऐसी स्थिति है तो सरकार की ओर से बताए जा रहे GDP के आंकड़ों पर कैसे भरोसा किया जाए।

उन्होंने भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े को लेकर भी टिप्पणी की। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के प्रभारी से जुड़े वीडियो का कारण लोगों को पता नहीं है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों के खातों में करोड़ों रुपये आने की खबरें सामने आ रही हैं।

महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस की भूमिका पर सवाल

अखिलेश यादव ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ घटनाएं हो रही हैं और कई जगह पुलिस के भी अपराध में शामिल होने की बात सामने आ रही है।

सपा प्रमुख ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सपा गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पास 100 दिन से ज्यादा का समय नहीं बचा है।

स्कूल बंद करने को लेकर भी सरकार पर आरोप

अखिलेश यादव ने प्राथमिक विद्यालयों के बंद होने का मुद्दा उठाते हुए भाजपा सरकार पर गरीबों को शिक्षा से दूर करने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर और पूर्ववर्ती सरकारों ने समाज की प्रगति के लिए शिक्षा को बढ़ावा दिया था, जबकि भाजपा सरकार स्कूल बंद कर रही है।

उन्होंने भाजपा पर सरकार के अंतिम दिनों में भुगतान और कमीशन का खेल चलाने का भी आरोप लगाया। इसके अलावा अखिलेश ने विपक्ष के खिलाफ कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी AI के जरिए आपत्तिजनक सामग्री फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि समाजवादी पार्टी भी इसका जवाब देना जानती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत