न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिजली संकट पर अखिलेश यादव का हमला- 'सरकार बदलेगी तभी आएगी रोशनी'

कन्नौज में अखिलेश यादव ने यूपी की बिजली संकट, विकास कार्यों की अनदेखी, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और बीजेपी सरकार की विफलताओं पर तीखा हमला बोला। संतों से राजनीति से दूर रहने की अपील भी की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Jul 2025 8:08:03

बिजली संकट पर अखिलेश यादव का हमला- 'सरकार बदलेगी तभी आएगी रोशनी'

उत्तर प्रदेश की चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मौजूदा योगी सरकार पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आपको भी मालूम है कि इनके मंत्री क्या कह रहे हैं? अगर बिजली नहीं आए तो मंदिर जाकर घंटा बजाओ। इनकी सरकार जब जाएगी, तब जाकर रोशनी आएगी।"

कन्नौज के विकास पर भाजपा को घेरा

कन्नौज दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर विकास को पीछे धकेलने का आरोप लगाते हुए कहा, "भविष्य में कन्नौज में बड़े स्तर पर विकास होगा। लेकिन बीते 9 वर्षों में भाजपा ने यहां के विकास को पूरी तरह ठप कर दिया है।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि मौजूदा सरकार में आम जनता की कोई सुनवाई नहीं होती, यहां तक कि उनके अपने कार्यकर्ताओं को भी न्याय नहीं मिल रहा।

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और कैमरों से डर

अखिलेश यादव ने भाजपा पर मतदाता सूची में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कहा, "इन भाजपा वालों को कैमरों से, सीसीटीवी से बड़ा डर लगता है। वोटर लिस्ट में ये पहले भी गड़बड़ी करते रहे हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो राज्य में और भी बेहतरीन स्कूलों की स्थापना की जाएगी।

"बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर फेल"

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "पिछले 10 साल में जनता को समझ में आ गया है कि भाजपा सरकार न तो धर्मनिरपेक्षता के अनुकूल है, न लोकतंत्र के, न समाजवाद के, न बिजली के और न ही बच्चों के भविष्य के लिए। इसलिए यह सरकार हर मायने में असफल साबित हुई है।"

संतों से की राजनीति से दूरी बनाने की अपील

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश ने संतों को राजनीति से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "मैं सभी संतों और महात्माओं से आग्रह करता हूं कि वे राजनीति से खुद को अलग रखें। एक मनु महाराज आए थे, जिन्होंने सब गड़बड़ कर दी थी। अगर संत उसी गड़बड़ी को दोहराते हैं, तो हम उन्हें कभी स्वीकार नहीं कर सकते। लेकिन अगर वो उस गड़बड़ी को सुधारते हैं, तभी वे हमारे लिए पूज्य और महान होंगे।"

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल