न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय, शपथ समारोह में ट्रेडिशनल अंदाज में पहुंचीं तृषा कृष्णन, सबकी नजरें ठहरीं

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने थलापति विजय ने चेन्नई में भव्य समारोह में शपथ ली। इस खास मौके पर अभिनेत्री तृषा कृष्णन ट्रेडिशनल कांजीवरम साड़ी में पहुंचीं और अपने एलिगेंट लुक से सबका ध्यान खींच लिया। समारोह में फिल्म और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 10 May 2026 12:45:48

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय, शपथ समारोह में ट्रेडिशनल अंदाज में पहुंचीं तृषा कृष्णन, सबकी नजरें ठहरीं

तमिलनाडु की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब टीवीके प्रमुख और सुपरस्टार सी. जोसेफ विजय उर्फ थलापति विजय ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में विजय ने तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। अपने पसंदीदा अभिनेता को सत्ता की सबसे बड़ी कुर्सी तक पहुंचते देखने के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरे कार्यक्रम के दौरान समर्थकों का जोश चरम पर रहा।

विजय का यह शपथ ग्रहण समारोह केवल राजनीतिक ही नहीं बल्कि फिल्मी दुनिया के लिए भी खास बन गया। समारोह में कई राजनीतिक नेताओं, उद्योगपतियों और सिनेमा जगत की मशहूर हस्तियों ने हिस्सा लिया। हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने खींचा, जो कार्यक्रम में पहुंचने वाली शुरुआती सेलिब्रिटीज में शामिल रहीं।

ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं तृषा कृष्णन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री तृषा कृष्णन रविवार, 10 मई 2026 को विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने चेन्नई पहुंचीं। उन्होंने इस खास मौके पर नीले रंग की खूबसूरत कांजीवरम साड़ी पहनी थी, जिसके साथ बेज रंग का एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज उनके लुक को और आकर्षक बना रहा था। पारंपरिक जूलरी और सादगी भरे अंदाज ने उनके पूरे लुक को बेहद एलिगेंट बना दिया।

समारोह में रवाना होने से पहले तृषा ने अपने घर के बाहर मौजूद मीडिया से भी संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने विजय की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि वह तमिलनाडु के लिए आने वाले समय को लेकर काफी उत्साहित हैं। जब उनसे इस दिन के महत्व के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “धन्यवाद… आगे क्या होने वाला है, इसे लेकर बेहद उत्सुक हूं।”

फिल्म और राजनीति जगत की कई हस्तियां पहुंचीं

तृषा कृष्णन के अलावा दक्षिण भारतीय सिनेमा की कई अन्य जानी-मानी हस्तियां भी इस ऐतिहासिक समारोह का हिस्सा बनीं। अभिनेत्री संगीता और लोकप्रिय गायक कृष को भी स्टेडियम पहुंचते देखा गया। विजय की यह जीत उनके राजनीतिक करियर का अब तक का सबसे बड़ा पड़ाव मानी जा रही है।

तमिलगा वेट्री कषगम (TVK) ने पहली बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हिस्सा लिया और अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन कर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। कम समय में पार्टी ने राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है और अब इसे तमिलनाडु की सबसे चर्चित नई राजनीतिक ताकतों में गिना जा रहा है।

121 विधायकों के समर्थन के साथ पेश किया था दावा

गौरतलब है कि शपथ ग्रहण से एक दिन पहले विजय ने राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से राजभवन में मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इस दौरान उन्होंने 121 विधायकों के समर्थन वाला पत्र राज्यपाल को सौंपा।

तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी था। विजय को उनकी पार्टी TVK के 108 विधायकों के अलावा कांग्रेस के 5, CPI के 2, CPI(M) के 2, VCK के 2 और IUML के 2 विधायकों का समर्थन मिला। इसी समर्थन के आधार पर राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया और अब विजय आधिकारिक तौर पर तमिलनाडु की सत्ता संभाल चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता