न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा – अमेरिकी टैरिफ से तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था और रोजगार पर गंभीर खतरा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत आयात शुल्क पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस कदम का राज्य की अर्थव्यवस्था, विशेषकर विनिर्माण और निर्यात क्षेत्रों पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Aug 2025 5:36:26

स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा – अमेरिकी टैरिफ से तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था और रोजगार पर गंभीर खतरा

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत आयात शुल्क पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस कदम का राज्य की अर्थव्यवस्था, विशेषकर विनिर्माण और निर्यात क्षेत्रों पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर राहत उपाय लागू करने की अपील की है।

स्टालिन ने अपने पत्र में कहा कि वह भारत और अमेरिका के बीच एक पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना करते हैं और राष्ट्रीय हितों की रक्षा में तमिलनाडु सरकार का पूरा समर्थन देने का आश्वासन भी देते हैं। लेकिन उन्होंने आगाह किया कि मौजूदा टैरिफ वृद्धि से तमिलनाडु पर अपेक्षाकृत अधिक दबाव पड़ेगा क्योंकि यह राज्य अमेरिकी बाजार पर भारी निर्भर है।

मुख्यमंत्री ने आँकड़े साझा करते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2024–25 में भारत के कुल 433.6 अरब डॉलर के निर्यात में से लगभग 20 प्रतिशत अमेरिका को भेजा गया। वहीं, तमिलनाडु के 52.1 अरब डॉलर के कुल निर्यात में से 31 प्रतिशत अमेरिका को गया। उन्होंने कहा कि इस अनुपात से साफ है कि नए टैरिफ का प्रभाव तमिलनाडु पर अन्य राज्यों की तुलना में कहीं अधिक गहरा होगा।

पत्र में स्टालिन ने स्पष्ट किया कि कपड़ा, परिधान, मशीनरी, ऑटोमोबाइल, रत्न-आभूषण, चमड़ा, जूते, समुद्री उत्पाद और रसायन उद्योग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने चिंता जताई कि ये सभी श्रम-प्रधान उद्योग हैं और निर्यात में गिरावट सीधे रोजगार पर असर डालेगी। कपड़ा उद्योग का विशेष उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र भारत के कुल कपड़ा निर्यात का 28 प्रतिशत योगदान देता है और लगभग 75 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराता है। लेकिन यदि टैरिफ दोगुना होकर 50 प्रतिशत हो जाता है, तो राज्य में लगभग 30 लाख लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने प्रभावित उद्योगों और व्यापारिक संगठनों से व्यापक परामर्श किया है। उनके अनुसार, कपड़ा क्षेत्र को तत्काल दो मोर्चों पर राहत की आवश्यकता है। उन्होंने केंद्र को सुझाव दिया है कि जीएसटी दरों में तर्कसंगत संशोधन, कपास पर आयात शुल्क में छूट, आपातकालीन ऋण गारंटी योजना (ECLGS) के तहत वित्तीय सहायता और क्रेडिट सुविधाओं का विस्तार तुरंत किया जाना चाहिए।

इसके अलावा, स्टालिन ने केंद्र से अनुरोध किया कि टैरिफ से प्रभावित निर्यातकों के लिए एक विशेष ब्याज सहायता योजना शुरू की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बाजार जोखिमों की भरपाई के लिए मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) को तेजी से आगे बढ़ाया जाए और कोविड काल के दौरान लागू किए गए मूलधन पुनर्भुगतान पर रोक जैसी वित्तीय राहत पैकेज की भी घोषणा की जाए।

अंत में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि आजीविका की रक्षा और भारतीय निर्यात की प्रतिस्पर्धात्मकता बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ठोस कदम उठाना बेहद जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि तमिलनाडु सरकार इस दिशा में केंद्र के हर प्रयास में पूर्ण सहयोग देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत