न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दहेज की चकाचौंध के पीछे छुपा दर्द: 'अब मुझसे नहीं सहा जाता' – सुसाइड से पहले रिधान्या ने पापा को भेजे 7 ऑडियो मैसेज

अब मुझसे नहीं सहा जाता — आत्महत्या से पहले रिधान्या ने अपने पिता को भेजे 7 भावुक व्हाट्सएप ऑडियो मैसेज। शादी के महज 2 महीने बाद ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर की आत्महत्या। पुलिस ने पति, सास और ससुर को किया गिरफ्तार।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jun 2025 3:40:08

दहेज की चकाचौंध के पीछे छुपा दर्द: 'अब मुझसे नहीं सहा जाता' – सुसाइड से पहले रिधान्या ने पापा को भेजे 7 ऑडियो मैसेज

तमिलनाडु के तिरुपुर ज़िले में 27 वर्षीय महिला रिधान्या की आत्महत्या की खबर ने पूरे राज्य को गहरे सदमे में डाल दिया है। महज़ दो महीने पहले अप्रैल में उसकी शादी कविनकुमार नामक युवक से हुई थी। इस भव्य शादी में दहेज के तौर पर 100 सोवरेन (लगभग 800 ग्राम) सोना और ₹70 लाख की वोल्वो कार दी गई थी, फिर भी यह विवाह रिधान्या के लिए जैसे किसी खौफनाक दुःस्वप्न में बदल गया।

रिधान्या के पिता अन्नादुरई, जो कि एक गारमेंट कंपनी के मालिक हैं, उन्होंने अपनी इकलौती बेटी की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी। हर पिता की तरह उन्होंने बस यही चाहा कि उनकी बेटी ससुराल में खुश रहे। लेकिन किस्मत ने कुछ और ही लिखा था। रिधान्या को मानसिक और भावनात्मक रूप से लगातार प्रताड़ित किया गया, और अंततः इसी तनाव ने उसे रविवार, 29 जून 2025 को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया।

मंदिर जाने का बहाना और फिर दर्दनाक अंत

रिधान्या ने अपने परिवार से कहा कि वह मोंडीपलायम मंदिर दर्शन के लिए जा रही है, लेकिन उसे क्या मालूम था कि यह सफर उसकी आखिरी होगी। मंदिर पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में अपनी कार रोकी और कीटनाशक गोलियां खा लीं। स्थानीय लोगों को जब कार काफी देर तक एक ही जगह खड़ी मिली, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो रिधान्या मृत अवस्था में मिली। उसके मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे ज़हर खाने की पुष्टि हुई।

मौत से पहले बयां किया दर्द – व्हाट्सएप ऑडियो मैसेज


मरने से पहले, एक बेटी ने अपने पिता को 7 व्हाट्सएप ऑडियो मैसेज भेजे, जिन्हें सुनकर हर किसी का दिल कांप उठे। इन संदेशों में रिधान्या ने अपने पति और ससुराल वालों द्वारा की जा रही मानसिक प्रताड़ना की परतें खोलीं। एक मैसेज में उसने भावुक होकर कहा:
"मैं अब उनकी रोजाना की मानसिक यातना को सहन करने लायक नहीं बची हूं। हर कोई चाहता है कि मैं समझौता करती रहूं, लेकिन अब मुझसे नहीं सहा जाता।"

उसने यह भी कहा कि वह झूठ नहीं बोल रही और उसके आसपास के लोग बस नाटक कर रहे हैं। ये ऑडियो न सिर्फ उसकी भीतर की पीड़ा को उजागर करते हैं, बल्कि उस सामाजिक ढांचे पर भी सवाल खड़ा करते हैं, जहां हमेशा पीड़िता को ही दोषी ठहराया जाता है।

पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, जांच जारी

रिधान्या की आत्महत्या के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके पति कविनकुमार, ससुर ईश्वरमूर्ति और सास चित्रादेवी को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, और रिधान्या द्वारा भेजे गए ऑडियो मैसेज को केस का अहम सबूत माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी