न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करूर रैली हादसा: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार से रिपोर्ट मांगी

तमिलनाडु के करूर में थलपति विजय की रैली के दौरान भगदड़ में 39 लोगों की मौत और 58 घायल हुए। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार से घटना की रिपोर्ट मांगी। मुख्यमंत्री स्टालिन ने पीड़ितों से मुलाकात की और राहत कार्यों का निरीक्षण किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Sep 2025 8:43:30

करूर रैली हादसा: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार से रिपोर्ट मांगी

तमिलनाडु के करूर में शनिवार को थलपति विजय की रैली के दौरान मची भगदड़ ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया। इस दुखद घटना में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है और 58 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन आज पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी इस हादसे पर तमिलनाडु सरकार से रिपोर्ट तलब की है। सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि वे पूरी घटना का विवरण जल्द से जल्द प्रस्तुत करें।

सीएम स्टालिन ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। उन्होंने इसे हृदय विदारक बताया और कहा कि मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और चिकित्सा टीमों को करूर भेजा गया है ताकि राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की जा सके। पूर्व मंत्री और डीएमके नेता वी. सेंथिल बालाजी भी करूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। बालाजी ने बताया कि अब तक 31 लोगों की मौत हुई है और 58 घायल हैं। घायलों में से 46 का इलाज प्राइवेट अस्पताल में और 12 का सरकारी अस्पताल में चल रहा है। हादसे के तुरंत बाद सीएम स्टालिन ने जिला कलेक्टर और एसपी को घटनास्थल और अस्पताल भेजने का निर्देश दिया और अतिरिक्त डॉक्टर बुलाने का आदेश भी दिया।

मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा

राज्य सरकार ने करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके अलावा, हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता में जांच आयोग का गठन किया जाएगा ताकि पूरे हादसे की गहन जांच हो सके।

भगदड़ कैसे मची

विजय जब अपने प्रचार वाहन से करूर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी कार्यकर्ताओं ने भीड़ में बेहोश होने और गिरने वाले लोगों को देखा और शोर मच गया। इस कारण विजय ने भाषण बीच में ही रोक दिया। भीड़ में कई बच्चे और महिलाएं शामिल थे, जो विजय को देखने के लिए घंटों से इंतजार कर रहे थे। भारी उमस और भीड़ के दबाव से कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े और भगदड़ मच गई। पुलिस ने घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।

नेताओं ने जताया दुख

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा, “तमिलनाडु के करूर में राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी कहा, “करूर जिले में भगदड़ जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान-माल की हानि देखकर बहुत दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “करूर में राजनीतिक रैली में हुई दुखद घटना से मैं बेहद दुखी हूं। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से अनुरोध करता हूं कि वे पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करें और राहत एवं बचाव कार्यों में अधिकारियों के साथ सहयोग करें।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत