न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर से वृंदावन जा रहे श्रद्धालुओं की कार को थार ने मारी जोरदार टक्कर; दो की मौत, सात गंभीर घायल

जयपुर से वृंदावन जा रहे श्रद्धालुओं की कार को तेज रफ्तार थार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत और सात गंभीर घायल हो गए। सेवर–मथुरा बाइपास पर देर रात हुआ यह हादसा तेज रफ्तार और गलत ओवरटेक का परिणाम बताया जा रहा है। पुलिस जांच जारी है और घायलों का इलाज आरबीएम अस्पताल में चल रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 23 Nov 2025 5:34:46

जयपुर से वृंदावन जा रहे श्रद्धालुओं की कार को थार ने मारी जोरदार टक्कर; दो की मौत, सात गंभीर घायल

भरतपुर: शनिवार देर रात सेवर–मथुरा बाइपास पर श्रद्धालुओं की एक यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। जयपुर के फागी क्षेत्र से वृंदावन में बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए निकली कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने इतनी भीषण टक्कर मारी कि वाहन बुरी तरह बेकाबू होकर सड़क किनारे उलट गया। टक्कर की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कार चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

मौके पर खत्म हुई दो जिंदगियां

हादसे में मारे गए लोगों की पहचान 29 वर्षीय नरेंद्र (कार चालक) पुत्र मुरली और 24 वर्षीय नीतू के रूप में हुई है। दोनों जयपुर के फागी इलाके के निवासी थे। वहीं घायलों में जीतू, अशोक, रेखा, किसनी, सीता सहित अन्य शामिल हैं। सभी घायल श्रद्धालु दर्शन के उद्देश्य से वृंदावन जा रहे थे।

एंबुलेंस कर्मियों ने बचाई जानें

हादसा होते ही आसपास के लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। पायलट तेजपाल और टीम मौके पर पहुंची और पलटी कार में फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद सभी को तुरंत भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

तेज रफ्तार और गलत ओवरटेक बना हादसे का कारण

सेवर थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक थार चालक के तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करने के कारण यह भीषण दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे और पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने थार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रात में ही पुलिस ने संभाली स्थिति

सूचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से सड़क पर फैले क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य किया। मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद शव सौंप दिए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
‘रणछोड़ अखिलेश’ कहकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, सीएम बनने के बयान पर घेरा
‘रणछोड़ अखिलेश’ कहकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, सीएम बनने के बयान पर घेरा
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल