न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यात्रियों के लिए खुशखबरी: स्लीपर बस मालिकों ने खत्म की हड़ताल, आज से फिर शुरू होगी सेवाएं

राज्य सरकार और बस मालिक संघ के बीच समझौते के बाद स्लीपर बसों की हड़ताल समाप्त हो गई है। आज से सभी बसें फिर से चलेंगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए नई गाइडलाइंस लागू की गई हैं, जिससे अब यात्रा होगी और भी सुरक्षित।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Nov 2025 8:43:12

यात्रियों के लिए खुशखबरी: स्लीपर बस मालिकों ने खत्म की हड़ताल, आज से फिर शुरू होगी सेवाएं

जोधपुर: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार और आल इंडिया टूरिस्ट परमिट बस ऑनर्स एसोसिएशन के बीच हुई सकारात्मक बातचीत के बाद स्लीपर बस मालिकों ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी है। एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष जफर खान ने बताया कि सरकार के साथ चार अहम बिंदुओं पर सहमति बनने के बाद मंगलवार से बसों की बुकिंग फिर से शुरू कर दी गई है। आज से सभी बसें अपने निर्धारित मार्गों पर सामान्य रूप से चलेंगी।

बैठक में तय हुआ कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और इसके लिए कई सख्त नियम लागू किए जाएंगे।

बैठक में बनी ये अहम सहमतियां:

हर बस में पर्याप्त अग्निशमन यंत्र हमेशा मौजूद रहेंगे।

सभी बसों में आपातकालीन दरवाजे अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे।

आकस्मिक आग की स्थिति में यात्रियों के निकलने के लिए बसों में पर्याप्त संख्या में कांच तोड़ने वाले हैमर रखे जाएंगे।

बस की छतों पर लगे लगेज कैरियर को तुरंत हटाया जाएगा।

सरकार द्वारा जारी नई सुरक्षा गाइडलाइंस का सभी ऑपरेटर्स को सख्ती से पालन करना होगा।

छह दिन बाद मिली राहत:

गौरतलब है कि जैसलमेर बस हादसे के बाद सरकार की कड़ी कार्रवाई के विरोध में एसोसिएशन ने 30 अक्टूबर से हड़ताल शुरू कर दी थी। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एसोसिएशन ने हड़ताल के कारण हुई असुविधा पर खेद जताया है और भविष्य में यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम

‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं

अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत

सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया

मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित

55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन

गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार

Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन

दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल