न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद की गूंज राजस्थान तक, योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे हिंदू संगठन

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े प्रयागराज माघ मेला विवाद की गूंज राजस्थान तक पहुंच गई है। योगी सरकार के खिलाफ 27 जनवरी को पूरे प्रदेश में हिंदू संगठनों द्वारा बड़े स्तर पर प्रदर्शन और प्रतिकार यात्रा का एलान किया गया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 24 Jan 2026 5:21:51

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद की गूंज राजस्थान तक, योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे हिंदू संगठन

प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद की गूंज अब राजस्थान तक पहुंच चुकी है। शंकराचार्य के समर्थन में और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के विरोध में 27 जनवरी को पूरे राजस्थान में व्यापक प्रदर्शन किए जाएंगे। गौ प्रतिष्ठा आंदोलन, गौ सेवादिश सहित कई हिंदू संगठनों ने एकजुट होकर प्रदेशव्यापी आंदोलन का एलान किया है। इन संगठनों की ओर से राजस्थान के सभी जिलों और तहसील मुख्यालयों पर एक साथ विरोध प्रदर्शन किए जाने की तैयारी की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, इस आंदोलन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले जलाने की भी योजना बनाई गई है। राजधानी जयपुर में इस अवसर पर एक प्रतिकार यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा गोविंद देव जी मंदिर से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगी। खास बात यह है कि इस प्रतिकार यात्रा में बड़ी संख्या में गौ माता को भी शामिल किए जाने की बात कही जा रही है, जिससे आंदोलन को धार्मिक और सांकेतिक रूप से और मजबूत संदेश देने की तैयारी है।

हिंदू संगठनों ने योगी सरकार के रुख पर जताया आक्रोश

हिंदू संगठनों ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की है। संगठनों ने साफ किया है कि 27 जनवरी को सुबह 11 बजे पूरे प्रदेश में एक साथ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठनों के प्रतिनिधियों ने शंकराचार्य के धरने को लेकर गहरी पीड़ा जताई और यूपी सरकार के रवैये को असंवेदनशील बताया।

प्रदर्शन का एलान करते हुए हिंदू संगठनों ने कहा कि जिस तरह से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ व्यवहार किया गया, वह निंदनीय है। उन्होंने योगी सरकार पर हठधर्मी रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि यह मामला सिर्फ एक संत का नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज के सम्मान से जुड़ा हुआ है।

क्या है शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़ा पूरा विवाद?

दरअसल, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने रविवार (18 जनवरी) को आरोप लगाया था कि मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज माघ मेले के दौरान प्रशासन ने उन्हें संगम नोज की ओर जाने से रोक दिया। उनका कहना था कि जब वह अपने अनुयायियों के साथ पवित्र स्नान के लिए संगम घाट की ओर बढ़ रहे थे, तभी पुलिसकर्मियों ने बीच रास्ते में उन्हें रोक लिया। हालात ऐसे बने कि उन्हें बिना स्नान किए ही अपने अखाड़े में लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

शंकराचार्य के अनुसार, उनकी पालकी को रास्ते में ही रोक दिया गया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर उनके शिष्यों के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी करने के आरोप भी लगाए गए। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद शंकराचार्य समर्थकों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया और धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। हालात बिगड़ते देख शंकराचार्य ने मेला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विवाद यहीं नहीं थमा। प्रयागराज मेला अथॉरिटी की ओर से शंकराचार्य को दो अलग-अलग नोटिस जारी किए गए, जिसके बाद संत समाज और विभिन्न हिंदू संगठनों में नाराजगी और ज्यादा गहरा गई। इसी नाराजगी के चलते अब राजस्थान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की गई है, जिससे यह मुद्दा और अधिक राजनीतिक व सामाजिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन