न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सांवलिया सेठ के भंडार की गणना का तीसरा चरण संपन्न, अब तक 28 करोड़ रुपए निकले

चित्तौड़गढ़ के मंडफिया कस्बे में स्थित प्रसिद्ध सांवलियाजी मंदिर में भंडार की गणना का तीसरा चरण पूरा, अब तक 28 करोड़ रुपए का चढ़ावा जमा। दीपावली के बाद आए भंडार में नया रिकॉर्ड बनने की संभावना।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Nov 2025 2:08:17

सांवलिया सेठ के भंडार की गणना का तीसरा चरण संपन्न, अब तक 28 करोड़ रुपए निकले

चित्तौड़गढ़: मंडफिया कस्बे में स्थित प्रसिद्ध सांवलियाजी मंदिर में गत चतुर्दशी को खोले गए भंडार से चढ़ावा राशि की गणना का तीसरा चरण पूर्ण हो गया है। इस चरण में सांवलिया सेठ के भंडार से 7 करोड़ 8 लाख 80 हजार रुपए की राशि दर्ज की गई। अब तक तीनों चरणों में कुल 27 करोड़ 97 लाख 80 हजार रुपए का चढ़ावा राशि जमा हो चुका है।

मंदिर में प्रतिमाह कृष्णपक्ष की चतुर्दशी (दीपावली और होली को छोड़कर) को भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला जाता है। इस बार गणना छह से सात चरणों में पूरी होने की संभावना जताई जा रही है। दो माह का भंडार खुलने और दीपावली के बाद महाराष्ट्र एवं गुजरात से आए पर्यटकों की संख्या अधिक होने के कारण चढ़ावा राशि में नया रिकॉर्ड बनने की संभावना भी है।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं मंदिर मंडल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम ने बताया कि बुधवार को कृष्णपक्ष की चतुर्दशी पर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन कड़ी सुरक्षा के बीच राजभोग आरती के बाद भंडार खोला गया। पहले चरण में 12 करोड़ 35 लाख रुपए, दूसरे चरण में 8 करोड़ 54 लाख रुपए और तीसरे चरण में 7 करोड़ 8 लाख 80 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। शेष राशि की गणना अगले चरण में की जाएगी।

भंडार की गणना मंदिर मंडल के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, सदस्य पवन तिवारी, लेखाकार और प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय राजेंद्र सिंह, मंदिर व्यवस्था व संपदा प्रभारी भैरूगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह, गोशाला प्रभारी गंगाराम गुर्जर, सहायक सुरक्षा प्रभारी सुरेशचंद्र नगारची, बिहारी गुर्जर सहित मंडल और क्षेत्रीय बैंक कर्मचारियों की मौजूदगी में की गई।

साथ ही, भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से प्राप्त सोना और चांदी का वजन करना शेष है। मंदिर मंडल के भेंट कक्ष कार्यालय में नगद मनी ऑर्डर, ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त राशि की गणना और भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन भी किया जाना बाकी है।

इस बार भंडार दो माह का खुला है क्योंकि होली और दीपावली के समय आने वाली कृष्णपक्ष की चतुर्दशी पर भंडार नहीं खोला जाता। दीपावली के एक माह बाद आई चतुर्दशी पर भंडार खुलने के कारण इस बार चढ़ावा राशि के नए रिकॉर्ड बनने की संभावना जताई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी