न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणथंभौर: बाघों की संख्या में इजाफा, दो शावकों के साथ दिखी बाघिन सुल्ताना

रणथंभौर नेशनल पार्क से खुशखबरी सामने आई है। बाघिन टी-107 सुल्ताना ने दो शावकों को जन्म दिया है, जिससे पार्क में बाघों की संख्या बढ़ी है। शावकों की सुरक्षा के लिए वन विभाग सतर्क है और निगरानी लगातार जारी है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 19 Dec 2025 12:49:13

रणथंभौर: बाघों की संख्या में इजाफा, दो शावकों के साथ दिखी बाघिन सुल्ताना

राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बार फिर खुशखबरी सामने आई है। यहां मशहूर बाघिन टी-107 ‘सुल्ताना’ ने दो शावकों को जन्म दिया है, जिससे पार्क में बाघों के कुनबे में और इजाफा हुआ है। हाल ही में बाघिन सुल्ताना को अपने नन्हे शावकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते हुए देखा गया, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। यह दृश्य मिश्रदर्रा के पास के क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां सुल्ताना अपने शावकों को मुंह में दबाकर सुरक्षित जगह की ओर शिफ्ट करती नजर आई।

बाघिन और शावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने एहतियाती कदम उठाए। कुछ समय के लिए गणेश मंदिर मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, ताकि किसी भी तरह की मानवीय हलचल से बाघिन को परेशानी न हो। रणथंभौर के डीएफओ मानस सिंह ने जानकारी दी कि जैसे ही बाघिन सुल्ताना अपने शावकों के साथ जंगल के अंदरूनी हिस्से की ओर बढ़ गई, उसके बाद मार्ग को फिर से खोल दिया गया। वन विभाग पूरी तरह सतर्क है और लगातार निगरानी की जा रही है।

गौरतलब है कि इसी वर्ष अप्रैल महीने में भी बाघिन सुल्ताना ने तीन शावकों को जन्म दिया था और उस समय वह चौथी बार मां बनी थी। नए शावकों के पिता के रूप में बाघ टी-101 ‘हैड्स’ का नाम सामने आ रहा है। सुल्ताना का मातृत्व इतिहास भी खासा चर्चा में रहा है। अपने पहले लिटर में उसने दो शावकों को जन्म दिया था, जिन्हें बाद में रणथंभौर में टी-138 और टी-139 के नाम से पहचाना गया।

दूसरे लिटर में भी सुल्ताना ने दो शावकों को जन्म दिया था, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों की मौत हो गई थी। तीसरे प्रसव में उसने एक नर और एक मादा शावक को जन्म दिया, जो फिलहाल पार्क में मौजूद हैं। अब पांचवीं बार मां बनी सुल्ताना के दो नए शावकों के आने से रणथंभौर में बाघ संरक्षण के प्रयासों को एक और बड़ी सफलता मिली है। वन विभाग को उम्मीद है कि ये शावक भी सुरक्षित रूप से बड़े होंगे और आने वाले समय में पार्क की जैव विविधता को और मजबूत करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड