न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 58 करोड़ लोगों का जुड़ना सरकार की जनकल्याणकारी सोच का प्रमाण : कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़

जयपुर में मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 58 करोड़ लोगों का जुड़ना केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी सोच और सामाजिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 28 Jun 2026 3:44:02

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 58 करोड़ लोगों का जुड़ना सरकार की जनकल्याणकारी सोच का प्रमाण : कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़

जयपुर। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने रविवार को झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण को सुना। कार्यक्रम के समापन के बाद उन्होंने कहा कि 'मन की बात' केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री और आम जनता के बीच निरंतर संवाद का सशक्त माध्यम बन चुका है। इसके जरिए समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, प्रेरणादायक पहल और राष्ट्रीय सरोकारों पर नियमित रूप से चर्चा होती है।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में एक परिवार का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नागरिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसे सामाजिक सुरक्षा अभियानों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजनाएं न केवल लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती हैं, बल्कि समाज में जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना को भी मजबूत बनाती हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से अब तक 58 करोड़ से अधिक लोगों का जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक नागरिक तक सुरक्षा कवच पहुंचाने के लिए लगातार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस योजना के प्रति लोगों का बढ़ता विश्वास सरकार की प्रभावी कार्यशैली और जनहितकारी नीतियों को दर्शाता है।

कर्नल राठौड़ ने प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन में रक्षा क्षेत्र में हो रहे तकनीकी नवाचारों और देश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए गए उल्लेख की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि समुद्र से लेकर आसमान तक भारत की सुरक्षा क्षमता लगातार मजबूत हुई है, जिससे देश न केवल सुरक्षित महसूस कर रहा है बल्कि वैश्विक स्तर पर उसका सम्मान और प्रतिष्ठा भी बढ़ी है। आधुनिक रक्षा तकनीकों और स्वदेशी उत्पादन ने भारत की सामरिक शक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, योग, नवाचार, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से अनेक पहलें प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं।

अंत में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोगों से प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को जन सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और सुरक्षित, सशक्त तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बुलेटप्रूफ जैकेट से लेकर परिवारवाद तक, अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना
बुलेटप्रूफ जैकेट से लेकर परिवारवाद तक, अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना
Gen-Z पर बीजेपी का फोकस, नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी समेत पांच नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Gen-Z पर बीजेपी का फोकस, नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी समेत पांच नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
मुंबई में McDonald's समेत 13 फूड आउटलेट पर FDA का शिकंजा, गंदगी और खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई में McDonald's समेत 13 फूड आउटलेट पर FDA का शिकंजा, गंदगी और खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर लाइसेंस सस्पेंड
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अभिनेत्री ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अभिनेत्री ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
राहुल गांधी के कार्यक्रम से एक दिन पहले पुणे के COEP में बवाल, ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं में झड़प
राहुल गांधी के कार्यक्रम से एक दिन पहले पुणे के COEP में बवाल, ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं में झड़प
बाढ़ में घायल जॉयमोती को मिली नई उम्मीद, 53 साल की हथिनी इलाज के लिए वंतारा एयरलिफ्ट
बाढ़ में घायल जॉयमोती को मिली नई उम्मीद, 53 साल की हथिनी इलाज के लिए वंतारा एयरलिफ्ट
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिक गए 2.7 लाख टिकट, करोड़ों की कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिक गए 2.7 लाख टिकट, करोड़ों की कमाई
बाजार की मिलावटी मिर्च छोड़ें, घर पर इस आसान तरीके से बनाएं शुद्ध कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
बाजार की मिलावटी मिर्च छोड़ें, घर पर इस आसान तरीके से बनाएं शुद्ध कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, नितांशी गोयल संग करेंगे रोमांस और डर का तड़का
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, नितांशी गोयल संग करेंगे रोमांस और डर का तड़का
तेलंगाना में जमीन आवंटन पर घमासान, CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकायुक्त पहुंची BRS; 200 करोड़ की जमीन को लेकर बड़ा आरोप
तेलंगाना में जमीन आवंटन पर घमासान, CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकायुक्त पहुंची BRS; 200 करोड़ की जमीन को लेकर बड़ा आरोप
इमरान हाशमी के आगे सनी देओल की फिल्म पस्त, 'आवारापन 2' ने 8 दिन में छुआ 119 करोड़ का आंकड़ा
इमरान हाशमी के आगे सनी देओल की फिल्म पस्त, 'आवारापन 2' ने 8 दिन में छुआ 119 करोड़ का आंकड़ा
उम्र बढ़ने के साथ स्किन का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें इन 5 सीड्स का पाउडर
उम्र बढ़ने के साथ स्किन का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें इन 5 सीड्स का पाउडर
पाखी हेगड़े के एक खुलासे से चौंकीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ से शादी के प्रपोजल की बात पर मचा बवाल
पाखी हेगड़े के एक खुलासे से चौंकीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ से शादी के प्रपोजल की बात पर मचा बवाल
पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से हैं परेशान? कच्चे दूध में मिलाकर लगाए ये 3 चीजें, घर पर तैयार करें फेस पैक
पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से हैं परेशान? कच्चे दूध में मिलाकर लगाए ये 3 चीजें, घर पर तैयार करें फेस पैक