न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजसमंद में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, बाइक सवार युवक को रौंदा; मौके पर ही गई जान

राजसमंद में तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चारभुजा थाना क्षेत्र के फोरलेन पर हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कराया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Dec 2025 1:34:26

राजसमंद में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, बाइक सवार युवक को रौंदा; मौके पर ही गई जान

राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फोरलेन धानीन के पास एक बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने कुछ समय के लिए रास्ता जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद यातायात बहाल कराया गया। गुरुवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

चारभुजा थाने के सहायक उप निरीक्षक भंवरसिंह के अनुसार यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर राजसमंद से गोमती मार्ग के बीच धानीन गांव के पास कट पर हुआ। बताया गया कि ट्रेलर गलत साइड से क्रॉस कर रहा था, तभी राजसमंद की ओर से गोमती जा रहा बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया। मृतक की पहचान खटामला पंचायत के सादड़ा निवासी 24 वर्षीय उदयसिंह पुत्र भीमसिंह राठौड़ के रूप में हुई है। ट्रेलर के टायरों के नीचे आने से युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही गोमती चौकी और चारभुजा थाने से पुलिस जाब्ता तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने ट्रेलर के नीचे फंसी बाइक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और ट्रेलर को सड़क के किनारे हटवाया। इसके बाद आक्रोशित लोगों को समझाकर यातायात सुचारू कराया गया। एएसआई भंवरसिंह ने बताया कि हालांकि हादसा बेहद गंभीर था और युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, फिर भी जीवित होने की आशंका को देखते हुए उसे केलवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद देर रात शव को चारभुजा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया और गुरुवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की गई।

फोरलेन पर थम नहीं रहे हादसे

उदयपुर से ब्यावर नेशनल हाईवे पर फोरलेन निर्माण के बावजूद सड़क हादसों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। खासकर फोरलेन के बीच बने कट अब लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं। इन स्थानों को पुलिस, परिवहन विभाग और पीडब्ल्यूडी द्वारा पहले ही ब्लैक स्पॉट घोषित किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद सुधार के ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। यही वजह है कि बार-बार हो रहे हादसों के चलते संबंधित विभागों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब खतरनाक स्थानों की पहचान पहले से हो चुकी है, तो उन्हें सुरक्षित बनाने में इतनी देरी क्यों की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी