न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: ट्रेन में लावारिस बैग से लाखों के सोने-चांदी के गहने और नकदी बरामद, यात्री की तलाश जारी

राजस्थान के कोटा स्टेशन पर निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस में लावारिस ट्रॉली बैग मिला। बैग में 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और 50 हजार रुपए नकद थे। बैग में कोई पहचान पत्र नहीं मिलने पर आरपीएफ मालिक की तलाश में जुटी हुई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Nov 2025 11:33:43

राजस्थान: ट्रेन में लावारिस बैग से लाखों के सोने-चांदी के गहने और नकदी बरामद, यात्री की तलाश जारी

कोटा स्टेशन पर निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस (12060) में एक लावारिस ट्रॉली बैग मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार को ट्रेन में गश्त करते समय गंगापुर के टीटीई रूपचंद मीणा को यह बैग मिला। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना आरपीएफ को दी और बैग को जांच के लिए सौंप दिया। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह बैग किसका है, और यात्री की तलाश जारी है।

बैग में मिले सोने-चांदी के गहने और नकदी

बैग खोलने पर उसके अंदर करीब 10 लाख रुपए मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण पाए गए। इसके अलावा, 50 हजार रुपए नगद भी बैग में रखे थे। बैग में एक हार, चार अंगूठियां, एक जोड़ी कुंडल, नथ, टीका, लौंग, मंगलसूत्र, चैन-पेंडल, टोपिस, 6 जोड़ी तोड़िया, 4 कड़े, पायजेब, ब्रेसलेट और 2 अतिरिक्त अंगूठियां भी थीं। कुल मिलाकर बैग में लगभग 8 से 10 लाख रुपए का सामान मौजूद था।

कोई पहचान पत्र नहीं मिला

बैग में कोई भी पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं होने के कारण आरपीएफ की टीम, जिसमें भूपाल सिंह और मुकेश मीणा शामिल थे, इसकी जांच कर रही है। उन्होंने बैग का पूरा निरीक्षण किया और मालिक की तलाश शुरू कर दी है।

आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि अगर किसी का समान या बैग खो गया है, तो तुरंत संपर्क करें। ट्रेन में यह घटना यात्रियों और सुरक्षा कर्मियों में सतर्कता बढ़ा रही है, और जांच जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत

मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी

प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?

हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी

जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम

‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई

क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात

‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म

Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन

रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब

काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी