न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सड़क सुरक्षा पर भजनलाल सरकार का कड़ा एक्शन, 11 दिनों में 77 हज़ार से अधिक वाहनों पर कार्रवाई

राजस्थान में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए राज्यव्यापी सड़क सुरक्षा अभियान 4 से 18 नवंबर तक जारी है। अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 19,000 से अधिक चालान और 1,034 वाहन जब्त किए गए। पुलिस और परिवहन विभाग ने 4.98 लाख से ज्यादा नागरिकों को जागरूक किया, साथ ही ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार, गलत दिशा और अन्य नियम उल्लंघनों पर सख्ती बरती जा रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Nov 2025 2:45:44

सड़क सुरक्षा पर भजनलाल सरकार का कड़ा एक्शन, 11 दिनों में 77 हज़ार से अधिक वाहनों पर कार्रवाई

राजस्थान में हाल के दिनों में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी को देखते हुए राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेशभर में 4 से 18 नवंबर तक 15 दिवसीय व्यापक सड़क सुरक्षा अभियान चल रहा है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है, बल्कि नागरिकों को सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना भी है।
इसी अवधि में 19 हजार से अधिक चालान जारी किए गए और 1,034 वाहन जब्त किए गए, जिससे सरकार की सख्ती साफ झलकती है।

साढ़े चार लाख से ज्यादा लोग हुए जागरूक

14 नवंबर तक चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने विभिन्न श्रेणियों में कड़ी कार्रवाई की। इनमें शामिल रहे— नशे में वाहन चलाने पर 7,516 चालान, तेज रफ्तार पर 51,289 चालान, गलत दिशा में ड्राइविंग के 36,941 मामले, खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के 3,253 मामले, बिना रिफ्लेक्टर के 10,548 वाहन और बिना नंबर प्लेट के 19,199 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई।

परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने इस दौरान पूरे राजस्थान में 19,892 चालान जारी किए और करीब 4,98,373 नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीमों ने एनएच–48 की तर्ज पर कई राष्ट्रीय राजमार्गों पर लेन ड्राइविंग जागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किए।

ओवरलोडिंग और अन्य उल्लंघनों पर भी सख्त कार्रवाई

अभियान के दौरान मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग के 1,224 मामले पकड़े गए। साथ ही— अवैध रूप से यात्रियों को ले जाने पर 406 चालान, विभिन्न ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 13,551 चालान, क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जाने पर 206 चालान, छत पर सामान ढोने पर 44 चालान और यात्री वाहनों के अनियमित संचालन पर 2,487 चालान जारी किए गए।

ये आंकड़े बताते हैं कि सरकार इस अभियान को केवल औपचारिकता के रूप में नहीं बल्कि एक कड़े सुधारात्मक कदम के रूप में लागू कर रही है।

लाइसेंस और पंजीकरण भी रद्द, प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

परिवहन विभाग ने गंभीर उल्लंघनों में शामिल चालकों के 434 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किए, जबकि 98 वाहनों के पंजीकरण भी निरस्त किए गए। अभियान के दौरान कुल 1,034 वाहन ज़ब्त हुए और 46 परमिट भी रद्द किए गए।

सड़क सुरक्षा को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न सरकारी विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। नगरीय विकास एवं स्थानीय निकाय विभाग ने— फुटपाथों से अतिक्रमण हटाया,खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाई और सड़कों के किनारे मौजूद आवारा पशुओं को हटाने की कार्रवाई भी की। यह संयुक्त प्रयास यह संदेश देता है कि सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर किसी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड