न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: नशे में धुत युवकों ने यात्रियों से भरी बस रोकी, महिलाओं ने चप्पल से कर दी धुनाई

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने यात्रियों से भरी बस रोककर महिलाओं के साथ अभद्रता की कोशिश की, लेकिन महिला यात्रियों ने हिम्मत दिखाकर तीनों की जमकर धुनाई की। पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Nov 2025 1:01:01

राजस्थान: नशे में धुत युवकों ने यात्रियों से भरी बस रोकी, महिलाओं ने चप्पल से कर दी धुनाई

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से एक साहसिक घटना सामने आई है, जहां महिलाओं की हिम्मत ने हाईवे पर यात्रियों के साथ उत्पात मचाने और वसूली करने आए शराब के नशे में धुत तीन युवकों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। यह मामला मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के लालसोट-कोटा मेगा हाईवे के भाड़ोती टोल नाके के पास कल (04 नवंबर 2025) देर शाम का है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बस रोककर यात्रियों से की गई बदसलूकी

सूचना के अनुसार, भाड़ोती टोल नाके के पास से गुजर रही एक निजी बस को अचानक तीन युवकों ने अपनी कार से रोक लिया। सभी युवक पूरी तरह नशे में थे और उनका इरादा बस यात्रियों के साथ उत्पात मचाने का था। बस रोकते ही उन्होंने ड्राइवर से गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। मामला तब और गंभीर हो गया, जब उन्होंने बस में सवार महिला यात्रियों के साथ अभद्रता करना शुरू किया और जबरन पैसे की वसूली करने की कोशिश की।

महिलाओं ने दिखाई हिम्मत, की जमकर धुनाई

युवकों की बदसलूकी और गुंडागर्दी को देखकर, बस में सवार महिला यात्रियों ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने तुरंत विरोध किया और अन्य पुरुष यात्रियों के सहयोग से तीनों नशेड़ी युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद यात्रियों ने युवकों की जमकर पिटाई की, जिससे उनका उत्पात खत्म हो गया।

पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लिया

घटनास्थल पर तनाव बढ़ने की सूचना पर मलारना डूंगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ के चंगुल से तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया और उनकी कार को जब्त कर लिया। अब पुलिस आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने, यात्रियों से बदसलूकी, जबरन वसूली और नशे में उत्पात मचाने के आरोप में मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ का कहर, रसुवा में भारी तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका
नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ का कहर, रसुवा में भारी तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश