न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: नागौर के किसान ने खेतों में बो दिए 500-500 रुपए के नोट, पढ़े पूरा मामला

राजस्थान के नागौर जिले में किसान मल्लाराम बावरी ने फसल बीमा मुआवजा न मिलने पर विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। अतिवृष्टि में नष्ट हुई फसल और बीमा कंपनी की लापरवाही के खिलाफ उन्होंने खेत में 500-500 रुपए के नोट बो दिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Nov 2025 12:56:21

राजस्थान: नागौर के किसान ने खेतों में बो दिए 500-500 रुपए के नोट, पढ़े पूरा मामला

नागौर जिले के देवरिया जाटान गांव के किसान मल्लाराम बावरी ने फसल बीमा मुआवजा न मिलने पर विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। अतिवृष्टि के कारण उनकी फसल बर्बाद हो गई, लेकिन बीमा क्लेम की राशि नहीं मिली। इतना नुकसान हुआ कि फसल की बुवाई और खेती में आए खर्च की भरपाई भी नहीं हो सकी। गुस्से और निराशा में किसान ने खेत में 500-500 रुपए के नोट बो दिए। इस अनोखे विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

शिकायत के बावजूद अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे

मल्लाराम बावरी ने बताया कि उन्होंने कपास की फसल के लिए बैंक से एक लाख रुपए का कर्ज लिया था। इस बार भारी बारिश और अतिवृष्टि के कारण उनकी पूरी कपास की फसल नष्ट हो गई, और केवल चार हजार रुपए के बराबर फसल उगाई जा सकी। उन्होंने अपनी फसल का बीमा भी कराया था। बारिश के बाद मल्लाराम ने बीमा कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई भी अधिकारी फसल की जांच के लिए खेत पर नहीं पहुंचा।

सोशल मीडिया पर किया विरोध प्रदर्शित

सरकारी व्यवस्था और बीमा कंपनी की कथित लापरवाही से निराश होकर किसान ने यह अनोखा कदम उठाया। उन्होंने खेत में 500-500 रुपए के नोट बोने के बाद इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। यह कदम उनके गुस्से और सरकार तथा बीमा कंपनी से मिली निराशा का प्रतीक बन गया।

खेत में पूरी फसल नष्ट

मल्लाराम बावरी ने कहा कि उनका यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन सरकारी योजनाओं और अधिकारियों से मिली असंतोषजनक सेवा के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण खेत में पानी जमा हुआ और तालाब टूट गया। लंबी अवधि तक पानी खेत में भरा रहने से कपास की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई और बर्बाद हो गई। उनका यह कदम किसानों की कठिनाइयों और सरकारी लापरवाही पर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी