न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: 100 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री पर चला बुलडोजर, पोल्ट्री फार्म की आड़ में फल-फूल रहा था नशे का धंधा

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में पोल्ट्री फार्म की आड़ में चल रही 100 करोड़ की एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर पुलिस ने बुलडोजर चलाया। महाराष्ट्र एंटी नारकोटिक्स टीम और स्थानीय पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 17 Dec 2025 11:12:46

राजस्थान: 100 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री पर चला बुलडोजर, पोल्ट्री फार्म की आड़ में फल-फूल रहा था नशे का धंधा

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में नशे के अवैध कारोबार का एक बड़ा खुलासा हुआ है। नांद का बास गांव में बाहर से साधारण दिखने वाला एक पोल्ट्री फार्म असल में करोड़ों रुपये के ड्रग्स कारोबार का केंद्र निकला। महाराष्ट्र पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम ने मंगलवार को यहां छापा मारकर करीब 100 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था और उसे सील कर दिया था।

छापेमारी के दौरान इस नेटवर्क के मुख्य आरोपी को भी हिरासत में लिया गया। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने इस अवैध धंधे के खिलाफ अब तक की सबसे कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

पोल्ट्री फार्म की आड़ में छिपा था ड्रग्स का अड्डा

पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय के सख्त निर्देश पर बुधवार सुबह पुलिस की एक बड़ी टीम भारी सुरक्षा बल के साथ गांव पहुंची। पूरे इलाके को घेरकर कार्रवाई शुरू की गई। बाहर से मुर्गी पालन का काम करता दिखने वाला यह फार्म, अंदर से एमडी ड्रग्स बनाने की पूरी फैक्ट्री था। इस रैकेट के मास्टरमाइंड अनिल सिहाग को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने बेहद सुनियोजित तरीके से इस सेटअप को खड़ा किया था, ताकि किसी को शक न हो। यहीं तैयार की गई ड्रग्स को महाराष्ट्र समेत कई अन्य राज्यों में सप्लाई किया जाता था। पुलिस ने बुलडोजर चलाकर पूरे अवैध निर्माण और ड्रग्स फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया। किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।

नशा कारोबारियों में हड़कंप, गांव वालों को मिली राहत

इस बड़ी कार्रवाई के बाद नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने हर संभावित स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिससे ऑपरेशन शांतिपूर्वक पूरा किया जा सके।

वहीं, गांव के लोगों ने पुलिस की इस सख्त कार्रवाई पर राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से उन्हें इस फार्म की गतिविधियों पर संदेह था। पुलिस ने साफ किया है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और आगे भी नशे के खिलाफ इसी तरह कठोर कदम उठाए जाते रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी