न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: बकाया बिल के कारण शव नहीं मिला, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा अस्पताल पहुंचे, परिजनों ने लगाई गुहार

राजस्थान के संत दुर्लभजी अस्पताल में बकाया बिल के चलते मृतक विक्रम का शव परिजनों को नहीं दिया गया। कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा पहुंचे और मामले में संज्ञान लेते हुए अस्पताल प्रशासन पर नाराजगी जताई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Oct 2025 4:01:34

राजस्थान: बकाया बिल के कारण शव नहीं मिला, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा अस्पताल पहुंचे, परिजनों ने लगाई गुहार

रविवार, 27 अक्टूबर को कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा संत दुर्लभजी अस्पताल पहुंचे, जहां दौसा के बालाजी थाना क्षेत्र निवासी विक्रम के परिजन उनसे मदद के लिए पहुंचे। परिवार ने शिकायत की कि अस्पताल प्रशासन ने बकाया बिल का हवाला देते हुए मृतक का शव सौंपने से इनकार कर दिया।

बकाया बिल के चलते शव नहीं मिला

कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने बताया कि अस्पताल को यह जमीन केवल एक रुपये में दी गई थी। विक्रम 13 अक्टूबर को भर्ती हुआ था और उसने 6 लाख 39 हजार रुपये का भुगतान किया था। ऑपरेशन के बाद 15 अक्टूबर को उसकी मृत्यु हो गई। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने 1 लाख 79 हजार रुपये का बकाया बिल मांगते हुए शव देने से इंकार कर दिया। मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल ने शव सौंपने की सहमति दी। मंत्री ने अस्पताल प्रशासन पर नाराजगी जताई और पुलिस को शिकायत दर्ज कराने के निर्देश भी दिए।

परिजनों का दर्द और आरोप

विक्रम के परिजनों ने बताया कि कल अस्पताल प्रशासन पर दबाव डालने के बाद ही उन्हें मृतक को देखने दिया गया। परिजनों का कहना था कि शव से बदबू आ रही थी, जिससे उन्हें शंका हुई कि उनकी मृत्यु पहले हो चुकी थी। बालाजी थाना के पुलिसकर्मी गोविंद सिंह ने बताया कि वे 7 बजे अस्पताल पहुंचे और डॉ. विजयंत शर्मा ने 1 लाख 79 हजार रुपये का बकाया बताकर शव देने से मना कर दिया।

अन्य मरीजों के मामले भी सामने आए

मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि ऐसे कई अन्य मामले भी सामने आए हैं। 14 अक्टूबर को मोनू मीणा को अपेक्स अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां 24 घंटे में साढ़े आठ लाख रुपये का बिल बनाया गया। इसी तरह महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती काजल का भी लाखों का बिल बन गया। हनुमानगढ़ जिला प्रमुख कविता मेघवाल भी मंत्री से मिलने आईं और उन्होंने बताया कि उनकी बहू कौशल्या भाटिया का अस्पताल में छह लाख रुपये का बिल बना दिया गया।

मंत्री का बयान: सरकार को बदनाम करने की साजिश

कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि इन मरीजों को राजस्थान सरकार की “मां योजना” से जोड़ने में लापरवाही हुई। परिणामस्वरूप मरीजों को अपने खर्च से भुगतान करना पड़ा। मंत्री ने आरोप लगाया कि यह योजना से जुड़ी जानकारी छिपाकर सरकार को बदनाम करने की साजिश है, क्योंकि पात्र होने के बावजूद मरीजों को योजना का लाभ नहीं दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी