न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, बाबरी विध्वंस दिवस अब स्कूलों में शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा

राजस्थान सरकार ने बाबरी विध्वंस दिवस (6 दिसंबर) को प्रदेश के सभी स्कूलों में शौर्य दिवस मनाने का आदेश जारी किया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, वीरता और राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत करने के लिए विशेष गतिविधियों का निर्देश दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Nov 2025 9:08:31

राजस्थान सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, बाबरी विध्वंस दिवस अब स्कूलों में शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए 6 दिसंबर (बाबरी विध्वंस दिवस) को प्रदेश के सभी विद्यालयों में शौर्य दिवस के रूप में मनाने का आदेश जारी किया है। शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए। इसके तहत माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों को इस दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

स्कूलों में आयोजित होंगी विविध गतिविधियां

सरकार के नए आदेश के अनुसार, 6 दिसंबर को सभी स्कूलों में विद्यार्थियों और स्टाफ में देशभक्ति, शौर्य, वीरता, पराक्रम और राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इन गतिविधियों में शामिल होंगे:

भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं: राम मंदिर आंदोलन और भारतीय संस्कृति के गौरव पर आधारित

चित्रकला और पोस्टर निर्माण: अयोध्या में राम मंदिर विषय पर

देशभक्ति गीत गायन और लोक नृत्य प्रदर्शन

लघु नाटिकाएं: भारतीय इतिहास के शौर्यपूर्ण क्षणों और राम मंदिर निर्माण से प्रेरित

प्रदर्शनी: शौर्यपूर्ण घटनाओं और राम मंदिर निर्माण से संबंधित चित्र, लेख और कलाकृतियां

शौर्य और देशभक्ति का महत्व विद्यार्थियों तक पहुंचाना

इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों के लिए सामूहिक सूर्य नमस्कार और अन्य योगाभ्यास, विशेष प्रार्थना सभा, और भगवान राम के भजन एवं आरती के साथ दिन की शुरुआत की जाएगी। विद्यालय परिसर में शौर्य यात्रा और जागरूकता मार्च का आयोजन भी किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों में सैन्य अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और इतिहासज्ञ अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, ताकि बच्चों में देशभक्ति और शौर्य की भावना और अधिक प्रबल हो।

शिक्षा मंत्री की अपील

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि भगवान राम भारतीय संस्कृति के आदर्श पुरुष हैं। राम मंदिर आंदोलन भारतीय संस्कृति का गौरव है, जो विद्यार्थियों में देशभक्ति, वीरता, शौर्य और राष्ट्रीय एकता की भावना को जागृत करता है। मंत्री ने सभी विद्यालयों से अपील की कि वे 6 दिसंबर को शौर्य दिवस पूरे मनोयोग से मनाएं और विद्यार्थियों को राम मंदिर आंदोलन एवं भगवान राम के आदर्शों से अवगत कराएं, जिससे उनमें मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और प्रेरणा उत्पन्न हो।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी