न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'राजस्थान सरकार एक राज्य-एक चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार', यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का बड़ा बयान

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने डूंगरपुर दौरे के दौरान कहा कि राजस्थान सरकार एक राज्य-एक चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने राज्य सरकार के दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और निवेश बढ़ोतरी के बारे में भी जानकारी दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Dec 2025 10:10:07

'राजस्थान सरकार एक राज्य-एक चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार', यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का बड़ा बयान

राजस्थान के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा वर्तमान में डूंगरपुर जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में राज्य सरकार के दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का विवरण साझा किया और कहा कि सरकार एक राज्य-एक चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। मंत्री के अनुसार, राज्य पिछड़ा आयोग, निर्वाचन आयोग और हाईकोर्ट जिस दिन चुनाव की तारीख तय करेंगे, उसी दिन चुनाव आयोजित किए जाएंगे।

सरकार एक राज्य-एक चुनाव के लिए तैयार

डूंगरपुर में मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत बने फ्लैट्स का लोकार्पण करने के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री खर्रा ने कहा कि स्वायत्त शासन विभाग ने सितंबर माह तक अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब आयोग और न्यायपालिका तय करेंगे, चुनाव उसी दिन होंगे। मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार इस योजना को लागू करने के लिए तैयार है और इसके पीछे प्रशासनिक व कानूनी तैयारियों को सुनिश्चित किया गया है।

पिछले सरकार पर निशाना

मंत्री खर्रा ने अपने संबोधन में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर कई बार लीक हुए और भ्रष्टाचार की शिकायतें आम थीं। वहीं, वर्तमान सरकार ने पिछले दो साल में आयोजित किसी भी परीक्षा में पेपर लीक नहीं होने दिया और सभी परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और पुलिस की सक्रियता के चलते प्रदेश में अपराध दर में कमी आई है।

विकास और निवेश की दिशा में कदम

मंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार ने इन दो वर्षों में विकास और समस्याओं के समाधान के लिए तेजी से काम किया है। उन्होंने ‘राइजिंग राजस्थान’ कार्यक्रम और 10 दिसंबर को मनाए जाने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रदेश में निवेश लगातार बढ़ रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान हुए 35 लाख करोड़ रुपये के समझौता पत्रों में से 7 लाख करोड़ रुपये के समझौते धरातल पर उतार दिए गए हैं। आगामी प्रवासी राजस्थानी दिवस पर पुराने और नए समझौता पत्रों को भी जल्द अमल में लाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड