न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'वोट चोर-गद्दी छोड़': कांग्रेस की महारैली को लेकर राजस्थान में जोर-शोर से तैयारियां, गहलोत-पायलट-डोटासरा के साथ रंधावा बोले- लंबी लड़ाई के लिए रहें तैयार

राजस्थान कांग्रेस ने दिल्ली में 14 दिसंबर को होने वालीवोट चोर-गद्दी छोड महारैली को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। गहलोत, पायलट, डोटासरा और रंधावा ने SIR प्रक्रिया पर चिंता जताते हुए लंबी लड़ाई की चेतावनी दी और बूथ स्तर पर मतदाता अधिकारों की सुरक्षा के निर्देश दिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Nov 2025 9:24:55

'वोट चोर-गद्दी छोड़': कांग्रेस की महारैली को लेकर राजस्थान में जोर-शोर से तैयारियां, गहलोत-पायलट-डोटासरा के साथ रंधावा बोले- लंबी लड़ाई के लिए रहें तैयार

दिल्ली में 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली “वोट चोर-गद्दी छोड़” महारैली के मद्देनज़र राजस्थान कांग्रेस कमेटी ने भी अपने अभियान को तेज कर दिया है। इस रैली की रणनीति पर चर्चा करने के लिए शनिवार (29 नवंबर) को जयपुर में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में विशेष रूप से SIR (मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया की समीक्षा की गई और बूथ स्तर पर नियुक्त बीएलओ को दिए गए कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई।

प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शामिल हुए। डोटासरा ने इस प्रक्रिया पर चिंता जताते हुए कहा कि कई मतदाता प्रपत्र अभी तक जमा नहीं हुए हैं और लाखों मतदाता नाम सूची से हटाए जा सकते हैं।

लाखों मतदाता नाम सूची से कट सकते हैं

बैठक में उपस्थित एक वरिष्ठ नेता ने आंतरिक आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि यह कोई साधारण पुनरीक्षण नहीं है। गहलोत ने भी चेतावनी दी कि देश का लोकतंत्र संकट में है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेसजनों को एकजुट होकर इस लड़ाई में शामिल होना होगा।

मजबूत बूथों पर बीजेपी की कार्रवाई का डर

डोटासरा ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा, कांग्रेस समर्थक समुदायों को निशाना बनाकर मतदाता सूची में छेड़छाड़ की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय बीएलओ को इस प्रक्रिया की समीक्षा करनी होगी, अन्यथा भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर कांग्रेस के मजबूत बूथों से मतदाता नाम हटा सकते हैं। उन्होंने यह जिम्मेदारी सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर डाली।

लंबी लड़ाई की चेतावनी

प्रदेश प्रभारी रंधावा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं है, बल्कि इसे लंबी लड़ाई के रूप में लेना होगा। पायलट ने भी इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण मुद्दा बताया और कहा कि अगर मतदाताओं के नाम हटाए गए तो चुनाव का उद्देश्य ही समाप्त हो जाएगा। उन्होंने पार्टी नेताओं से आग्रह किया कि गरीब, दलित, आदिवासी और बुजुर्ग मतदाताओं के मतदान के अधिकार को सुरक्षित बनाया जाए।

इस बैठक के बाद कांग्रेस ने महारैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ ही बूथ स्तर पर अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं, ताकि SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता अधिकारों की हिफाजत सुनिश्चित की जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी