न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओवरस्पीड और नशे में ड्राइविंग पर सख्ती... मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए सख्त निर्देश, निलंबित होगा लाइसेंस

राजस्थान में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने हाईलेवल बैठक में परिवहन, पुलिस और अन्य विभागों को दुर्घटना नियंत्रण के लिए ठोस एक्शन प्लान तैयार करने को कहा। साथ ही, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और अवैध कटों पर रोक लगाने के आदेश दिए गए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Nov 2025 8:25:36

ओवरस्पीड और नशे में ड्राइविंग पर सख्ती... मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए सख्त निर्देश, निलंबित होगा लाइसेंस

राजस्थान में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं ने राज्य सरकार को सतर्क कर दिया है। हाल ही में जोधपुर और जयपुर में हुए भीषण हादसों के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा पर लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किए जाएं और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ठोस एक्शन प्लान तैयार किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाईवे के आसपास के सभी अवैध अतिक्रमण तुरंत हटाए जाएं, अवैध कटों को बंद किया जाए और ओवरलोडिंग के मामलों में कड़ी कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सिर्फ पुलिस या परिवहन विभाग की नहीं, बल्कि पूरे प्रशासन की जिम्मेदारी है।

अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी

सीएम भजनलाल शर्मा ने सख्त लहजे में कहा कि जो अधिकारी समय पर कार्रवाई नहीं करेंगे, उनके खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत कठोर अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जो डॉक्टर या अधिकारी ड्राइवरों की आंखों की जांच में लापरवाही बरतते हैं, उन पर भी कार्रवाई की जाए। सीएम ने भारी वाहनों के चालकों की विजुअल टेस्टिंग अनिवार्य करने का आदेश दिया।

ओवरस्पीड और शराब पीकर ड्राइविंग पर सस्पेंशन तय

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो ड्राइवर बार-बार ओवरस्पीड करते हैं या शराब के नशे में वाहन चलाते हैं, उनके लाइसेंस तुरंत निलंबित किए जाएं। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स को सुधारने का काम प्राथमिकता पर किया जाएगा। जयपुर-दिल्ली, जयपुर-अजमेर, जयपुर-कोटा और जयपुर-मुंबई हाईवे पर विशेष निगरानी बढ़ाई जाएगी।

ट्रांसपोर्ट कंपनियों की जिम्मेदारी तय होगी

सीएम ने निर्देश दिया कि ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग में शामिल ट्रांसपोर्ट कंपनियों की जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने कहा कि दोषी कंपनियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भजनलाल शर्मा ने यह भी जोड़ा कि सर्दियों के मौसम में कोहरे की वजह से दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए सभी हाईवे पर रिफ्लेक्टर लगाना, सड़क की मरम्मत और किनारों की सफाई तुरंत पूरी की जाए। उन्होंने जिलों के अधिकारियों से कहा कि 15 नवंबर तक सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं।

हाईवे किनारे अवैध ढाबों और पार्किंग पर रोक

मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे बने सभी अवैध ढाबों, पार्किंग और दुकानों को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने एनएचएआई और स्थानीय प्रशासन को यह भी निर्देश दिया कि दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर के किनारे बने अवैध निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए।

घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा सम्मान

सीएम भजनलाल शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि सड़क हादसों में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वाले आम नागरिकों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

नो एंट्री जोन में सख्त पाबंदी

सीएम ने कहा कि नो एंट्री जोन में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए। उन्होंने जयपुर पुलिस आयुक्त को रात के समय ट्रैफिक व्यवस्था को और मजबूत करने और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों और उनकी कंपनियों दोनों के खिलाफ समान रूप से कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि नए और नवीनीकृत ड्राइविंग लाइसेंस जारी करते समय वाहन चालकों को सभी सुरक्षा नियमों की जानकारी देना अनिवार्य किया जाए। उन्होंने कहा — “राज्य में हर सड़क पर सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, और इसके लिए कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड