न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीएम भजनलाल शर्मा से मुख्य सचिव की मुलाकात, सीन‍ियर IAS अफसरों के तबादले की संभावना बढ़ी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की मुलाकात के बाद राजस्थान में वरिष्ठ IAS अफसरों के तबादलों को लेकर हलचल तेज हो गई है। 51 आईएएस, 5 आईपीएस, 5 आईएफएस और 38 RAS अधिकारियों के अतिरिक्त चार्ज को हटाकर नई ट्रांसफर सूची जल्द जारी होने की संभावना है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Nov 2025 11:50:23

सीएम भजनलाल शर्मा से मुख्य सचिव की मुलाकात, सीन‍ियर IAS अफसरों के तबादले की संभावना बढ़ी

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भेंट की। इस मुलाकात के बाद राजस्थान में वरिष्ठ आईएएस अफसरों के तबादलों को लेकर हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद अब मुख्य सचिव अपनी नई टीम को लेकर रणनीति तैयार कर रहे हैं। खासकर वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल की संभावना बढ़ गई है।

पिछले 10 महीनों में अतिरिक्त चार्ज

जानकारी के अनुसार, पिछले 10 महीनों में राजस्थान में 100 बड़े अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इसमें 51 आईएएस, 5 आईपीएस, 5 आईएफएस और 38 RAS अधिकारी शामिल हैं। इन अतिरिक्त जिम्मेदारियों के चलते विभागों का कामकाज प्रभावित हो रहा है और जनसामान्य को मिलने वाली सेवाओं की गति धीमी पड़ रही है।

IAS ट्रांसफर सूची जल्द जारी हो सकती है

सूत्र बताते हैं कि विभागों की कार्यप्रणाली सुधारने और फाइलिंग सिस्टम में तेजी लाने के लिए अब इन अतिरिक्त चार्ज को हटाना जरूरी है। आगामी एक सप्ताह के भीतर नई आईएएस ट्रांसफर सूची जारी होने की उम्मीद है। नए मुख्य सचिव के आने के बाद मुख्य सचिवालय और मुख्यमंत्री कार्यालय के बीच बेहतर तालमेल की संभावना जताई जा रही है। वर्तमान में 51 आईएएस अधिकारियों के पास 3 से 4 विभागों का अतिरिक्त चार्ज है, जिससे विभागीय काम प्रभावित हो रहा है।

48 IAS अफसरों की ट्रांसफर सूची पहले से तैयार

जुलाई में तीन बार ट्रांसफर सूची जारी करने का प्रयास हुआ, लेकिन केवल जूनियर अफसरों की सूची ही सामने आई। पिछले चार महीनों से 48 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर सूची तैयार थी। लेकिन अंदरूनी विरोध और आपसी खींचतान के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका। इस बार नए मुख्य सचिव के निर्देशों के बाद इसे जल्दी लागू किए जाने की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी