न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान बजट 2026: दीया कुमारी का वादा – पर्यटन बनेगा आर्थिक विकास का मजबूत इंजन, जानिए प्रमुख घोषणाएं

राजस्थान बजट 2026 में दीया कुमारी ने पर्यटन को आर्थिक विकास का इंजन बनाने का वादा किया। जैसलमेर, शेखावाटी, भरतपुर सहित राज्यभर में पर्यटन योजनाएं, वार म्यूजियम, लोक कला और पर्यटक सुरक्षा के लिए प्रमुख घोषणाएं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 11 Feb 2026 3:38:26

राजस्थान बजट 2026: दीया कुमारी का वादा – पर्यटन बनेगा आर्थिक विकास का मजबूत इंजन, जानिए प्रमुख घोषणाएं

राजस्थान सरकार का तीसरा बजट बुधवार को उपमुख्यमंत्री और वित्त व पर्यटन मंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में पेश किया। इस बजट में पर्यटन को विशेष प्राथमिकता दी गई है और राज्य को वैश्विक पर्यटन और इको-टूरिज्म हब बनाने के लिए कई नई योजनाओं का रोडमैप पेश किया गया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी संस्कृति हमारी पहचान है और विकास हमारी उड़ान। इसी सोच के साथ राजस्थान में पर्यटन को आर्थिक विकास का मजबूत इंजन बनाया जाएगा।” उन्होंने बताया कि पर्यटन नीति 2025 और पर्यटन प्रोत्साहन नीति 2025 लागू कर दी गई हैं। इसके तहत राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

इसके अलावा राजस्थान टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कैपेसिटी बिल्डिंग फंड का गठन किया जाएगा, जिसमें 5000 करोड़ रुपए से अधिक के पर्यटन कार्यों के लिए संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे पूरे राज्य में पर्यटन सुविधाओं का व्यापक विस्तार संभव होगा।

पश्चिमी राजस्थान में जैसलमेर को बनाया जाएगा लग्जरी टूरिज्म हब

जैसलमेर को अल्ट्रा लग्जरी स्पेशल टूरिज्म जोन (STZ) के रूप में विकसित किया जाएगा। कुलधरा में पर्यटक सुविधा केंद्र स्थापित होगा, जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

इसके अलावा पुष्कर, खाटू श्यामजी, देशनोक, पोखरण और मंडावर में मुख्य प्रवेश मार्गों को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा, जिस पर 30 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

भरतपुर में 100 करोड़ रुपए की लागत से ब्रज कन्वेंशन सेंटर बनाए जाने का ऐलान किया गया है।

शेखावाटी की हवेलियों को मिलेगा नया जीवन

झुंझुनू, चूरू और सीकर में 660 से अधिक ऐतिहासिक हवेलियों का संरक्षण, फसाड सुधार और पर्यटन इकाई में रूपांतरण अगले दो वर्षों में किया जाएगा। इसके लिए 200 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।

साथ ही इन हवेलियों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के प्रयास किए जाएंगे।

थार डेजर्ट कल्चर सर्किट का निर्माण जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर और जालौर को जोड़कर किया जाएगा, जिससे मरुस्थली संस्कृति और लोक कला को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

वीरता और आस्था को मिलेगा सम्मान

झुंझुनू में वार म्यूजियम का निर्माण किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा योजना लागू होगी, जिसमें 6000 बुजुर्गों को हवाई मार्ग से पशुपतिनाथ (काठमांडू) और 50,000 बुजुर्गों को एसी ट्रेन द्वारा तीर्थ यात्रा कराई जाएगी।

होमस्टे संचालकों को ब्याज अनुदान और हॉस्पिटैलिटी ट्रेनिंग दी जाएगी। चयनित गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

इसके अलावा गैर, घूमर और भवाई जैसे लोक नृत्यों के लिए संभाग स्तर पर उत्सव आयोजित किए जाएंगे।

पर्यटक सुरक्षा और सहायता

राज्य सरकार पर्यटन सहायता बल को मजबूत करेगी। महिला सुरक्षा कर्मियों और महिला गाइड की नियुक्ति भी की जाएगी।

दीपावली, होली, शिवरात्रि, रामनवमी और गुरु पूर्णिमा जैसे पर्वों पर मंदिरों में विशेष सजावट और आरती कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस पर कुल 13 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?