न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में वायु प्रदूषण गंभीर, जयपुर, कोटा और भीलवाड़ा में AQI खतरनाक स्तर पर

राजस्थान और दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो गया है। जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, भिवाड़ी और दिल्ली-एनसीआर के शहरों में AQI गंभीर श्रेणी में पहुंचा। स्वास्थ्य पर असर, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी की जरूरत।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 23 Nov 2025 1:33:51

राजस्थान में वायु प्रदूषण गंभीर, जयपुर, कोटा और भीलवाड़ा में AQI खतरनाक स्तर पर

राजस्थान के कई शहरों में वायु प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक हो गई है। राजधानी जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा और भिवाड़ी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। कोटा में AQI 302, जयपुर में 259, भिवाड़ी में 246, भिवाड़ी में 359, श्रीगंगानगर में 256 और भरतपुर में 210 दर्ज किया गया। बढ़ते प्रदूषण के कारण हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रसित लोगों को विशेष सावधानी बरतनी जरूरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि अस्थमा, आंखों में जलन और त्वचा संबंधी रोगों के मामलों में वृद्धि देखी गई है।

सीकर में प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में दिक्कत

सीकर में वायु प्रदूषण के चलते कई लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शांति नगर औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के कारण करीब 100 लोगों ने सांस लेने में कठिनाई जताई। कई लोग एसके हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। कुछ लोगों को इसके बाद भी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। फिलहाल, प्रदूषण के कारणों का सटीक पता नहीं चल पाया है, लेकिन हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं।

दिल्ली-NCR में भी AQI गंभीर स्तर पर

दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र की हवा की गुणवत्ता भी बेहद खराब है। रविवार, 23 नवंबर को दिल्ली में AQI 380 तक पहुंच गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। नोएडा में AQI 396 दर्ज किया गया, जो गंभीर स्तर के करीब है, जबकि ग्रेटर नोएडा में 380 रिकॉर्ड किया गया। गाजियाबाद की स्थिति सबसे चिंताजनक रही, जहां AQI 426 दर्ज किया गया, जो सीधे तौर पर 'गंभीर' श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि वे आवश्यक होने तक बाहर न निकलें और मास्क का उपयोग करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी