न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी की ओर से अजमेर शरीफ दरगाह को चादर भेंट, किरेन रिजिजू ने दरगाह में अर्पित की

814वें उर्स के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से अजमेर शरीफ दरगाह के लिए चादर भेजी गई। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू अजमेर पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री का संदेश भी पढ़ा जाएगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Dec 2025 12:53:16

पीएम मोदी की ओर से अजमेर शरीफ दरगाह को चादर भेंट, किरेन रिजिजू ने दरगाह में अर्पित की

अजमेर शरीफ दरगाह में 814वें उर्स के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एक बार फिर श्रद्धा की चादर पेश की जा रही है। यह लगातार 12वां अवसर है, जब पीएम मोदी की तरफ से ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर भेजी गई है। प्रधानमंत्री की ओर से भेजी गई इस चादर को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू अजमेर पहुंचे। उनके अजमेर सर्किट हाउस पहुंचने पर सांसद भागीरथ चौधरी, भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में माल्यार्पण और साफा पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

प्रधानमंत्री का संदेश भी किया जाएगा पढ़कर सुनाया

स्वागत कार्यक्रम में जिला कलेक्टर लोकबंधु भी मौजूद रहे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सर्किट हाउस परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर प्रधानमंत्री की ओर से भेजी गई चादर चढ़ाएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के नाम भेजा गया विशेष संदेश भी दरगाह परिसर में पढ़कर सुनाया जाएगा, जिसमें अमन, भाईचारे और सौहार्द का संदेश शामिल होगा।

क्यों खास है अजमेर दरगाह का उर्स

अजमेर शरीफ दरगाह का उर्स सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती, जिन्हें गरीब नवाज के नाम से भी जाना जाता है, की पुण्यतिथि यानी विसाल के अवसर पर मनाया जाता है। इसे अल्लाह से उनके मिलन के उत्सव के रूप में देखा जाता है। उर्स की शुरुआत 6 रजब से होती है और यह छह दिनों तक चलता है। इस दौरान देश-विदेश से लाखों जायरीन दरगाह पहुंचकर चादर चढ़ाते हैं और शांति, सद्भाव और भाईचारे की दुआ करते हैं। इस साल हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज का 814वां उर्स मनाया जा रहा है।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से भी पेश की गई चादर

814वें उर्स के अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की तरफ से भी अजमेर शरीफ में चादर अर्पित की गई। यह चादर दिल्ली से मंच के राष्ट्रीय कन्वीनर डॉ. इमरान चौधरी के नेतृत्व में लाई गई, जिसे खादिम शेख दौलत अली चिश्ती के माध्यम से दरगाह में पेश किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ संघ प्रचारक और मार्गदर्शक डॉ. इंद्रेश कुमार ने कहा कि अजमेर शरीफ की दरगाह पूरी मानवता के लिए अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देती है और यही इसकी सबसे बड़ी पहचान है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी