न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्पीकर ओम बिरला के जन्मदिन पर बनाया रिकॉर्ड, हाड़ौती क्षेत्र में एक दिन में हुआ 29,427 यूनिट रक्तदान

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के 63वें जन्मदिन पर हाड़ौती क्षेत्र में आयोजित रक्तदान शिविरों ने नया कीर्तिमान बनाया। कोटा और बूंदी के 204 शिविरों में एक दिन में 29,427 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस अभियान से क्षेत्र के सभी ब्लड बैंक भर गए और मरीजों को लंबी अवधि तक रक्त उपलब्ध रहेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Dec 2025 9:10:10

स्पीकर ओम बिरला के जन्मदिन पर बनाया रिकॉर्ड, हाड़ौती क्षेत्र में एक दिन में हुआ 29,427 यूनिट रक्तदान

कोटा/बूंदी: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के 63वें जन्मदिन पर हाड़ौती क्षेत्र में गुरुवार को आयोजित रक्तदान शिविरों ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। कोटा और बूंदी संसदीय क्षेत्र में कुल 204 स्थानों पर आयोजित इन शिविरों में 29,427 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। यह सिर्फ राजस्थान में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में एक संसदीय क्षेत्र द्वारा एक दिन में आयोजित सबसे बड़े रक्तदान अभियान के रूप में दर्ज हुआ। इस अभियान के परिणामस्वरूप हाड़ौती के सभी सरकारी और निजी ब्लड बैंक पूरी तरह भरे हुए हैं, और आने वाले महीनों तक मरीजों को बिना रिप्लेसमेंट के रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा।

सबसे बड़ा कैंप सीमल्या में, 1,033 यूनिट रक्त संग्रहित

कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने बताया कि यह विशाल अभियान पिछले डेढ़ महीने से चल रही तैयारियों का परिणाम है। भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी ने इसे एक जनआंदोलन का स्वरूप दिया। कोटा संभाग में एक दिन में इतना बड़ा रक्तदान पहली बार हुआ। सबसे अधिक 1,033 यूनिट रक्त सीमल्या (कोटा ग्रामीण) शिविर में संग्रहित हुआ। कोटा शहर में 164, कोटा ग्रामीण में 20 और बूंदी जिले में 21 शिविर लगाए गए। सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक चलने वाले इन शिविरों में लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं, और कई जगह वेटिंग भी जारी रही।

13 जिलों के 52 ब्लड बैंक और 244 टीमें जुटीं

रक्त संग्रह के लिए कोटा-बूंदी के अलावा टोंक, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, सवाईमाधोपुर, बारां, झालावाड़ सहित 13 जिलों के 52 ब्लड बैंक की 244 टीमें पहुंचीं। इसमें 500 से अधिक चिकित्सा कर्मी शामिल थे। कई शिविरों में एक साथ एक दर्जन से अधिक टीमें तैनात की गईं। लगभग 2,000 भाजपा कार्यकर्ता और स्वयंसेवक दिनभर सेवा में लगे रहे। कोटा शहर की हर कॉलोनी में 2-3 शिविर लगाए गए। कई संस्थाओं ने पहले से इच्छुक दानदाताओं का डेटा एकत्र कर टाइम स्लॉट निर्धारित किया ताकि भीड़ और इंतजार कम हो, फिर भी युवाओं और महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं।

गणमान्य व्यक्तियों ने भी किया सहयोग

रक्तदान शिविरों में रेड क्रॉस सोसाइटी राजस्थान के अध्यक्ष राजेश बिरला, उपभोक्ता भंडार चेयरमैन हरिकृष्ण बिरला, स्पीकर ओम बिरला की पत्नी डॉ. अमिता बिरला, कोटा महिला नागरिक सहकारी बैंक चेयरपर्सन मंजू बिरला, पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कोटा शहर भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन, देहात अध्यक्ष प्रेम गोचर, बूंदी जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा और सभी आठ विधानसभाओं के प्रभारी एवं पदाधिकारी आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे।

बूंदी में ओएसडी ने भी किया रक्तदान

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्मदिन पर बूंदी में भी भाजपा द्वारा रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि दोपहर को लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता भी शिविर में पहुंचे और रक्तदाताओं को उत्साह वर्धन किया। दत्ता ने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक व्यक्ति को साल में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस शिविर में कुल 62 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल