न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किरोड़ी लाल मीणा का सांचौर में बड़ा छापा, यूरिया की ब्लैक बिक्री और अवैध खाद निर्माण का भंडाफोड़; फैक्ट्री मालिक तलब

सांचौर में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने खाद और बीज फैक्ट्रियों पर छापा मारा, जहां यूरिया की ब्लैक बिक्री और अवैध खाद निर्माण का भंडाफोड़ हुआ। मंत्री ने फैक्ट्री मालिकों को तलब कर सख्त चेतावनी दी और अधिकारियों को सभी सैंपल लैब जांच के निर्देश दिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Nov 2025 10:14:59

किरोड़ी लाल मीणा का सांचौर में बड़ा छापा, यूरिया की ब्लैक बिक्री और अवैध खाद निर्माण का भंडाफोड़; फैक्ट्री मालिक तलब

कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को सांचौर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में तीन प्रमुख खाद-बीज फैक्ट्रियों पर छापा मारा। इस दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित बायोस्टिमुलेंट खाद और किसानों के लिए उपलब्ध यूरिया की ब्लैक मार्केट बिक्री का खुलासा हुआ। मंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया कि सभी सैंपल लैब जांच के लिए भेजे जाएं। साथ ही अवैध और अमानक खाद निर्माण के कई मामले सामने आए।

फैक्ट्रियों के मालिक तलब

सुबह करीब 11:30 बजे मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सांचौर स्थित ‘स्वास ग्रीन एग्रीटेक इंडिया’ पहुंचे। जांच में फैक्ट्री के भीतर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित बायोस्टिमुलेंट खाद बरामद हुई। इसके अलावा, बिना लाइसेंस के खाद तैयार किए जाने का मामला भी उजागर हुआ। मंत्री ने फैक्ट्री मालिक महिपाल सिंह (अचलपुर निवासी) को फोन कर तलब किया और चेतावनी दी कि यदि वे तुरंत फैक्ट्री नहीं पहुंचे तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जांच के दौरान पाया गया कि फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर अवैध खाद पैकिंग की जा रही थी। पैकिंग पर मेड इन चीन और अहमदाबाद का पता लिखा था, जबकि वास्तव में यह सांचौर में अवैध तरीके से तैयार किया गया था।

‘दिनेश एग्रो’ में ब्लैक बिक्री का खुलासा

दोपहर 12:30 बजे मंत्री मीणा ने ‘दिनेश एग्रो’ फैक्ट्री का निरीक्षण किया। यहां भी भारी अनियमितताएं सामने आईं। मंत्री ने बताया कि इस प्लांट से किसानों के लिए उपलब्ध यूरिया को दलालों के जरिए इंडस्ट्रीज को ब्लैक में बेचा जा रहा है।

साथ ही पास ही एक अन्य फैक्ट्री में यूरिया को पीसकर पाउडर में बदलकर अवैध बिक्री की जा रही थी। फैक्ट्री पर कोई बोर्ड या वैध पहचान नहीं थी। पास के दो गोदामों में 30 हजार और 20 हजार से अधिक बैग यूरिया रखे हुए थे। मंत्री मीणा ने कहा कि मशीन पर माल जीरो दिखा रहा था, जबकि गोदाम पूरी तरह भरा हुआ था।

रीपैकिंग कर महंगे दामों में बेचने का मामला

करीब 1:30 बजे मंत्री मीणा ‘दिनेश एग्रो’ के पास स्थित एक अन्य बिना नाम की फैक्ट्री में पहुंचे। यहां IPL कंपनी के पीले कट्टों में भरा यूरिया सफेद कट्टों में रीपैक कर महंगे दामों में इंडस्ट्रीज को ब्लैक में बेचा जा रहा था। मंत्री ने बताया कि पीले कट्टों वाला यूरिया सब्सिडी के बिना 1200 रुपए का है, जबकि सब्सिडी के बाद यह किसानों को 300 रुपए में मिलना चाहिए। अवैध रीपैकिंग के जरिए इसे 500-600 रुपए में बेचा जा रहा है, जिससे फैक्ट्री और खरीदार दोनों को भारी मुनाफा हो रहा है।

मंत्री का कड़ा संदेश

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने साफ शब्दों में कहा कि किसानों के साथ धोखा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन भी फैक्ट्रियों पर अवैध खाद निर्माण या अनियमितता का संदेह है, उनकी पूरी जांच कर सैंपल लैब में भेजे जाएं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी