न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खाटूश्याम जी मंदिर में VIP दर्शन के नाम पर ठगी का खुलासा, गिरोह का सरगना गिरफ्तार

खाटूश्याम जी मंदिर में VIP दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से कथित ठगी के मामले में पुलिस ने गिरोह के सरगना हंसराज उर्फ टिक्कू को गिरफ्तार किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 05 Sep 2026 11:19:29

खाटूश्याम जी मंदिर में VIP दर्शन के नाम पर ठगी का खुलासा, गिरोह का सरगना गिरफ्तार

राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्याम जी मंदिर में श्रद्धालुओं को VIP और प्रोटोकॉल दर्शन कराने के नाम पर कथित तौर पर रुपये वसूलने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरोह के सरगना हंसराज उर्फ टिक्कू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें लाखों रुपये के लेन-देन से जुड़े सबूत मिलने की बात पुलिस ने कही है।

पुलिस के मुताबिक, मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से कुछ लोग खुद को पुजारी या पुजारी परिवार से जुड़ा व्यक्ति बताकर संपर्क करते थे। इसके बाद कम समय में VIP या प्रोटोकॉल दर्शन कराने का भरोसा देकर उनसे पैसे लिए जाते थे। इस तरह की शिकायतें मिलने के बाद खाटूश्याम जी थाना पुलिस ने कार्रवाई की।

भैरव पार्किंग गेट के पास पकड़ा गया आरोपी

थानाधिकारी इंद्राज मरोड़िया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 26 वर्षीय हंसराज उर्फ टिक्कू को भैरव पार्किंग गेट के पास से गिरफ्तार किया। वह लाडपुर का निवासी बताया गया है।

पुलिस की जांच में कुछ गार्ड्स की कथित मिलीभगत की बात भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, इन लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है और संबंधित गार्ड्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बाबा पार्किंग गेट किया गया बंद

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से लपकागिरी और पैसे लेकर विशेष दर्शन कराने की शिकायतों के बाद बाबा पार्किंग प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मंदिर में तैनात कुछ गार्ड्स ने कमेटी के भरोसे का गलत फायदा उठाया। आरोप है कि उन्होंने कमेटी के सदस्यों को जानकारी दिए बिना श्रद्धालुओं से पैसे लेकर दर्शन करवाए। ऐसे गार्ड्स को हटाने के लिए मंदिर कमेटी को पत्र भेजने की बात पुलिस ने कही है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य लोगों और उनके सहयोगियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

श्रद्धालुओं से पुलिस की अपील

सीकर जिला पुलिस ने खाटूश्याम जी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से अनाधिकृत लोगों के झांसे में नहीं आने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि VIP दर्शन, प्रोटोकॉल दर्शन या शीघ्र दर्शन कराने के नाम पर किसी व्यक्ति को पैसे न दें।

पुलिस के अनुसार, इस तरह की गतिविधियों से मंदिर और मेले की व्यवस्थाएं प्रभावित होती हैं। यदि कोई व्यक्ति रुपये लेकर विशेष दर्शन कराने का दावा करता है तो श्रद्धालु इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत