न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करौली में दर्दनाक बस हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पेड़ से टकराकर पलटी, दर्जनभर घायल, लापरवाही पर SHO का फूटा गुस्सा

राजस्थान के करौली जिले में बड़ा हादसा हुआ, जब बच्चों से भरी सर्वोदय स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गए। SHO ने स्कूल संचालक को फटकार लगाई और जांच के आदेश दिए। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Oct 2025 11:19:13

करौली में दर्दनाक बस हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पेड़ से टकराकर पलटी, दर्जनभर घायल, लापरवाही पर SHO का फूटा गुस्सा

राजस्थान के करौली ज़िले में शुक्रवार सुबह एक भयावह हादसा हो गया। महुआ-हिंडौन मार्ग पर सर्वोदय स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी सुबह करीब 7:15 बजे वृंदावन रिसॉर्ट के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार में फिसलती बस सड़क किनारे उतर गई और एक पेड़ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में लगभग एक दर्जन बच्चे घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने दिखाया साहस

दुर्घटना के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बस के इमरजेंसी गेट से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गए। थोड़ी ही देर में पुलिस और एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। सभी घायलों को हिंडौन के राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।

हादसे के बाद बढ़ा विवाद

घायल बच्चों के परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने हादसे के बाद गंभीर लापरवाही की। बताया गया कि बस संचालक घायल बच्चों को अस्पताल ले जाने के बजाय पहले स्कूल लेकर पहुंच गया। जब यह बात पुलिस को पता चली, तो नई मंडी थाना अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्कूल संचालक को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस ने स्कूल से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचवाया।

परिजनों ने लगाया तेज रफ्तार का आरोप

कई अभिभावकों ने बताया कि सर्वोदय स्कूल की बसें अक्सर तेज रफ्तार में चलती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी कई बार शिकायत करने के बावजूद स्कूल प्रशासन ने ड्राइवरों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही को लेकर नाराजगी साफ झलक रही है।

जांच में खुला रफ्तार और ओवरलोडिंग का राज

पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि बस तेज रफ्तार में थी और उसमें निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चे बैठे हुए थे। प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन से इस पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही आदेश दिया गया है कि जिले के सभी निजी स्कूलों की बसों की फिटनेस और ड्राइवरों की योग्यता की जांच की जाए।

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बनाए गए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। फुटेज में घायल बच्चों को रोते और स्थानीय लोगों को उन्हें बाहर निकालते देखा जा सकता है। कई बच्चों के सिर और नाक से खून बहता नजर आ रहा है। हालांकि, बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये संवेदनशील तस्वीरें मीडिया में जारी नहीं की गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड