न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर में दर्दनाक हादसा: शादी की तैयारी के बीच गैस सिलेंडर विस्फोट, 11 लोग घायल

राजस्थान के जोधपुर के हरडाणी गांव में शादी की तैयारियों के बीच गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हुआ। इस धमाके में 11 लोग झुलसकर घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। हादसे के कारण गांव में दहशत और मातम का माहौल है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Nov 2025 8:23:38

जोधपुर में दर्दनाक हादसा: शादी की तैयारी के बीच गैस सिलेंडर विस्फोट, 11 लोग घायल

राजस्थान के जोधपुर में मंगलवार (4 नवंबर) को एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। बावड़ी तहसील के हरडाणी गांव में शादी की तैयारियों के बीच गैस सिलेंडर फटने से अफरातफरी मच गई। इस भीषण विस्फोट में करीब 10 से 11 लोग झुलसकर घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुरंत मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद पूरा गांव दहशत और सदमे में है। जानकारी के अनुसार, जिस घर में यह धमाका हुआ, वहां दो-तीन दिन बाद शादी होने वाली थी। समारोह की तैयारियां जोरों पर थीं। इसी दौरान टीन शेड वाले हॉल में वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई और जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।

वेल्डिंग के दौरान हुआ धमाका

जोधपुर ग्रामीण एडीशनल एसपी भोपाल सिंह लखावत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गैस वेल्डिंग के दौरान यह विस्फोट हुआ। हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती अनुमान के मुताबिक आग गैस सिलेंडर से फैलकर आसपास के उपकरणों में लगी। फिलहाल विस्फोट के स्रोत और तकनीकी कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है। मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि कुल 11 घायलों को भर्ती कराया गया है। अधिकांश को मामूली जलन और चोटें आई हैं, लेकिन तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिन्हें महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों को ऑक्सीजन और बर्न यूनिट में विशेष निगरानी में रखा गया है।

बारूद के बक्से से बढ़ा धमाका

कुछ स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जहां सिलेंडर रखा था, वहीं पास में एक बक्सा भी रखा था जिसमें बारूद या पटाखे जैसी सामग्री रखी गई थी। जब सिलेंडर फटा, तो उस बक्से में भी आग लग गई जिससे दूसरा विस्फोट हुआ और हादसा और भयावह बन गया। हालांकि पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि जांच रिपोर्ट के बाद ही सटीक कारण बताया जा सकेगा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को सील कर लिया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या सिलेंडर की जांच समय पर की गई थी और वेल्डिंग कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन हुआ या नहीं।

लगातार हादसों से जोधपुर में दहशत

गौरतलब है कि हाल ही में जोधपुर में सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हुई थी, और अब यह सिलेंडर ब्लास्ट ने शहर को एक बार फिर शोक में डाल दिया है। स्थानीय लोग प्रशासन से सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने और जांच में लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल