न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

JEE MAIN 2026: 127 इंजीनियरिंग संस्थानों की 62,853 सीटों के लिए 21 जनवरी से परीक्षा, स्टूडेंट के लिए अहम दिशा-निर्देश

JEE MAIN 2026 की परीक्षा 21 जनवरी से शुरू होगी। 127 इंजीनियरिंग संस्थानों की 62,853 सीटों के लिए 13 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। जानिए परीक्षा तिथियां, शिफ्ट और एक्सपर्ट्स के अहम टिप्स।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 20 Jan 2026 6:48:36

JEE MAIN 2026: 127 इंजीनियरिंग संस्थानों की 62,853 सीटों के लिए 21 जनवरी से परीक्षा, स्टूडेंट के लिए अहम दिशा-निर्देश

कोटा: देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन (JEE MAIN 2026) की शुरुआत बुधवार से होने जा रही है। इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के माध्यम से देशभर के 127 प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में कुल 62,853 सीटों पर दाखिला मिलेगा। जनवरी सत्र में इस बार करीब 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में भाग लेंगे।

बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE) और बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी। ये परीक्षाएं कुल पांच दिनों में 10 शिफ्टों में संपन्न होंगी। वहीं, पेपर-2 के अंतर्गत बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B.Arch) और बैचलर ऑफ प्लानिंग (B.Planning) की परीक्षा 29 जनवरी को एक ही शिफ्ट में कराई जाएगी।

परीक्षा केंद्र पर संयम और एकाग्रता सबसे जरूरी

शिक्षा विशेषज्ञ देव शर्मा ने परीक्षा में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों को जरूरी सुझाव देते हुए कहा कि एग्जाम सेंटर पर पहुंचने के बाद पूरी तरह शांत और संयमित रहना बेहद आवश्यक है। अन्य अभ्यर्थियों से यह चर्चा न करें कि किसने कितना पढ़ा है, कौन सा टॉपिक आया है या पेपर कैसा होगा। सुरक्षा जांच प्रक्रिया में सहयोग करें और सुरक्षा कर्मियों से किसी भी तरह की बहस से बचें।

उन्होंने आगे बताया कि यदि परीक्षा के दौरान किसी तरह की तकनीकी समस्या आती है, जैसे कंप्यूटर या सिस्टम में खराबी, तो तुरंत इनविजीलेटर को इसकी जानकारी दें। यह सोचकर घबराएं नहीं कि आपका समय खराब हो रहा है, क्योंकि प्रश्न हल करने के लिए आपको पूरा समय दिया जाएगा।

परीक्षा हल करने की रणनीति पर दें विशेष ध्यान

शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार प्रश्नपत्र को हल करने के लिए दो चरणों की रणनीति अपनाना फायदेमंद होता है। पहले चरण में उम्मीदवारों को तीनों विषयों के उन प्रश्नों को हल करना चाहिए, जिनमें उन्हें सहजता और आत्मविश्वास महसूस होता हो।

दूसरे चरण में उन प्रश्नों को चुनें, जिनमें थोड़ा अधिक समय लग सकता है, लेकिन जिनके उत्तर निकालने को लेकर छात्र आश्वस्त हों। जिन प्रश्नों में अत्यधिक कठिनाई महसूस हो रही हो, उन पर समय बर्बाद करने से बचें। सभी प्रश्न समान अंकों के होते हैं, इसलिए किसी भी प्रश्न को प्रतिष्ठा का विषय बनाकर उलझने की जरूरत नहीं है।

यदि किसी विषय में लगातार चार-पांच प्रश्न कठिन लगें, तो घबराने के बजाय दो प्रश्न छोड़कर आगे बढ़ें और आत्मविश्वास बनाए रखें। पहले से सही हल किए गए प्रश्नों को दोबारा हल करने की कोशिश न करें, क्योंकि दूसरी बार जल्दबाजी में गलती होने की संभावना बढ़ जाती है।

गणना आधारित प्रश्नों में ‘मेथड ऑफ एप्रोक्सीमेशन’ का प्रयोग पार्ट-ए के एमसीक्यू प्रश्नों में सहायक हो सकता है, लेकिन पार्ट-बी के न्यूमेरिकल प्रश्नों में इसका इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।

इंजीनियरिंग सीटों का संस्थानवार विवरण

JEE MAIN 2026 के माध्यम से मिलने वाली इंजीनियरिंग सीटों का विभाजन इस प्रकार है—

23 आईआईटी में कुल 18,160 सीटें (जेईई मेन में क्वालीफाई करने के बाद जेईई एडवांस्ड के जरिए चयन)

31 एनआईटी में 24,525 सीटें

26 ट्रिपल आईटी में 9,940 सीटें

47 सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (GFTI) में 10,228 सीटें

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

NTA का बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्त; छात्र आंदोलन के बीच कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
NTA का बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्त; छात्र आंदोलन के बीच कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम