न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेज रफ्तार कार ने सड़क पर पैदल मजदूरों को कुचला, 2 महिलाओं की मौत, 4 गंभीर घायल

जयपुर के सांभरलेक थाना क्षेत्र में शाकंभरी माता रोड पर तेज रफ्तार कार ने पैदल मजदूरों को कुचला। हादसे में 2 महिलाओं की मौत और 4 लोग गंभीर रूप से घायल। पुलिस ने कार जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Nov 2025 1:13:11

तेज रफ्तार कार ने सड़क पर पैदल मजदूरों को कुचला, 2 महिलाओं की मौत, 4 गंभीर घायल

जयपुर: सांभरलेक थाना क्षेत्र की शाकंभरी माता रोड पर रविवार रात एक भयावह हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने सड़क पर पैदल चल रहे मजदूरों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से राजकीय उप जिला अस्पताल, सांभरलेक पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और सभी को जयपुर रेफर कर दिया।

मृतकों और घायलों की जानकारी

थानाधिकारी राम मिलन मीणा ने बताया कि हादसे में मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की बत्ती बाई (50 वर्ष) और केशकली (42 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनका शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलट गई और सड़क किनारे खड़े एक खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

कार चालक मौके से फरार

स्थानीय सरपंच मूलचंद गुर्जर ने बताया कि कार की रफ्तार अत्यधिक तेज थी, जिससे सड़क पर चल रहे मजदूरों को टक्कर लगी। कार में सवार दंपती ने हादसे के बाद मौके से भागने की कोशिश की। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में घटना स्थल पर जुटकर जेसीबी की मदद से कार को उठाकर नीचे दबे महिला के शव को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

पोस्टमार्टम और पुलिस कार्रवाई

सांभरलेक के पुलिस उपाधीक्षक अनुपम मिश्रा ने बताया कि रात में ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सड़क हादसे में मृत दोनों महिलाओं के शव मोर्चरी में रखवाए गए थे, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक महिलाओं के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। सोमवार को परिजनों की मौजूदगी में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर उन्हें सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और कार में सवार फरार लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी