न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा, बेकाबू डंपर ने एक किलोमीटर तक मचाई तबाही, 10 की मौत, कई घायल

जयपुर के लोहामंडी इलाके में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब एक बेकाबू डंपर ने एक किलोमीटर तक कई वाहनों और राहगीरों को रौंद दिया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Nov 2025 2:59:31

जयपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा, बेकाबू डंपर ने एक किलोमीटर तक मचाई तबाही, 10 की मौत, कई घायल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। फलोदी में हुए हादसे के महज एक दिन बाद यह दूसरी बड़ी दुर्घटना सामने आई है। इस बार घटना जयपुर के लोहामंडी इलाके में घटी, जहां एक बेकाबू डंपर ने ताबड़तोड़ टक्करें मारते हुए तबाही मचा दी। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 30 लोग घायल हुए हैं।

घायलों को तत्काल नजदीकी कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल रेफर किया गया। अधिकारियों के अनुसार, 6 शव एसएमएस हॉस्पिटल और 4 शव कांवटिया अस्पताल लाए गए हैं।

लोहामंडी इलाके में मचा कोहराम

यह घटना जयपुर के घनी आबादी वाले लोहामंडी क्षेत्र में हुई, जो हमेशा ट्रैफिक और लोगों की भीड़ से भरा रहता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डंपर ने लगभग एक किलोमीटर तक बेकाबू होकर कई वाहनों और राहगीरों को रौंद दिया। जिसने भी रास्ता पार करने की कोशिश की, वह उसकी चपेट में आ गया।

डंपर की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने कई कारों, बाइकों और साइकिलों को उड़ा दिया। आखिरकार, वह एक डिवाइडर से टकराकर पलट गया, जिसके नीचे कई वाहन दब गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में डर और गुस्से का माहौल फैल गया।

इलाके में तनाव, जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद लोहामंडी में भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है और क्रेन की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है।

अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है — प्रारंभिक अंदेशा है कि डंपर का ब्रेक फेल होने से यह घटना हुई।

यह भीषण सड़क हादसा जयपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करता है। लगातार बढ़ रहे ऐसे हादसे न केवल लोगों की जान ले रहे हैं, बल्कि यातायात व्यवस्था और भारी वाहनों की निगरानी पर प्रशासन की जिम्मेदारी पर भी सवालिया निशान लगा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी