न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: युवक-युवती पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास, दोनों 60-70% झुलसे

जयपुर जिले के दूदू क्षेत्र में युवक और युवती पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, दोनों गंभीर रूप से झुलसे, पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया, एसएमएस अस्पताल में इलाज जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Nov 2025 3:43:25

जयपुर: युवक-युवती पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास, दोनों 60-70% झुलसे

जयपुर जिले के दूदू क्षेत्र में शुक्रवार देर रात ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। मोखमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक और युवती पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की गई। घटना इतनी भयानक थी कि दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। हालात बिगड़ने पर उन्हें दूदू से तुरंत जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। मामले की सूचना मिलते ही दूदू एएसपी शिवलाल बैरवा और डीएसपी दीपक खंडेलवाल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस के साथ पूरे इलाके का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस वारदात की वजह प्रेम प्रसंग और अवैध संबंधों को लेकर उपजा संदेह बताया जा रहा है, जिसके चलते विवाद हिंसा में बदल गया।

दूदू पुलिस उपाधीक्षक दीपक खंडेलवाल ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव में एक युवक और युवती को पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और दोनों घायलों को बिचून सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। हादसे में दोनों 60 से 70 प्रतिशत तक झुलस गए हैं और एसएमएस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

दूसरी ओर, दूदू एएसपी शिवलाल बैरवा ने बताया कि प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। शुरुआती निष्कर्षों में यह सामने आया है कि प्रेम संबंधों को लेकर हुए शक ने इस घटना को जन्म दिया। हालांकि, दोनों पीड़ितों की हालत स्थिर होने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे, जिससे घटना की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है और सभी पहलुओं पर गहराई से जांच जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी