न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में विधानसभा और हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जयपुर में विधानसभा, हाईकोर्ट और सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल से हड़कंप मच गया। पुलिस, ATS और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं, तलाशी अभियान जारी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 13 Apr 2026 1:46:13

जयपुर में विधानसभा और हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं, जब विधानसभा और हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल सामने आया। इस चेतावनी के मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य जांच एजेंसियों की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं और संबंधित स्थानों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने लगीं। गौरतलब है कि इस साल यह छठी बार है जब इस तरह की धमकी मिली है, जिससे प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है।

इससे पहले फरवरी महीने में 6, 17, 19 और 20 तारीख को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे। इसके अलावा 17 मार्च को भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। ताजा ईमेल में न केवल विधानसभा और हाईकोर्ट, बल्कि सेशन कोर्ट को भी निशाना बनाने की बात कही गई है।

दोपहर में मिला मेल, प्रशासन में मची हलचल

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1:15 बजे यह ईमेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र में हलचल मच गई। एहतियात के तौर पर एटीएस की टीम ने तुरंत जोधपुर कोर्ट परिसर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी अधिवक्ताओं और आम लोगों को कोर्ट परिसर से बाहर निकाल दिया गया।

यह भी सामने आया है कि इससे पहले तीन बार कोर्ट परिसर को इसी तरह उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों के सामने चुनौती और गंभीर हो गई है।

तलाशी अभियान जारी, संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

धमकी मिलने के बाद से ही हथियारबंद सुरक्षाकर्मी विधानसभा और कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। इंटेलिजेंस और साइबर टीम ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कौन है।

हालांकि प्रारंभिक जांच में अभी तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, जिससे राहत की सांस जरूर मिली है, लेकिन सतर्कता बरकरार रखी गई है।

वकीलों ने जताई नाराजगी, कहा—प्रशासन करे सख्त कार्रवाई

लगातार मिल रही इन धमकियों को लेकर अधिवक्ताओं ने भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस तरह के फर्जी मेल से न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है और समय की बर्बादी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे शरारती तत्वों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

उदयमंदिर थाना प्रभारी सीताराम खोजा ने बताया कि कोर्ट परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और हर पहलू पर नजर बनाए हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?