न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चावल के कट्टों में छिपाई अवैध शराब, 60 लाख की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, उदयपुर में भी एक पकड़ा

चूरू और उदयपुर में अवैध शराब की बड़ी कार्रवाई, चावल के कट्टों में छिपाकर ले जा रहे 60 लाख की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, उदयपुर में 33 कार्टन शराब जब्त, पुलिस तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Jan 2026 6:41:59

चावल के कट्टों में छिपाई अवैध शराब, 60 लाख की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, उदयपुर में भी एक पकड़ा

चूरू: अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ डीएसटी और सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे पर 60 लाख रुपये मूल्य की शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसी बीच उदयपुर में भी पुलिस ने अवैध शराब जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया।

डीएसटी टीम के प्रभारी जय प्रकाश झाझड़िया ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाईवे पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। इस पर सदर थाना पुलिस के सहयोग से एनएच-52 पर रामसरा की रोही के पास एक ट्रेलर को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और उसने दावा किया कि ट्रेलर में केवल चावल के कट्टे हैं।

टीम ने संदेह के आधार पर ट्रेलर की जांच की तो पाया कि चावल के कट्टों में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब के कार्टन छिपाए गए थे। इसके बाद हरियाणा के सोनीपत निवासी ट्रेलर चालक सुमित शर्मा और बाड़मेर निवासी गुरुप्रसाद जाट को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रेलर और अवैध शराब को भी जब्त कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह शराब चंडीगढ़ से गुजरात के गांधीनगर जा रही थी।

तस्करी का जाल

एनएच-52 हरियाणा, गुजरात और राजस्थान के बड़े शहरों को जोड़ता है और तस्करों की यह पहली पसंद बनी हुई है। इससे पहले भी पुलिस ने इस रूट पर कई कार्रवाई की थी, जिससे कुछ समय के लिए तस्करों ने इस मार्ग का इस्तेमाल बंद कर दिया था। डीएसटी प्रभारी ने बताया कि इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि तस्करी नेटवर्क फिर सक्रिय हो गया है। टीम अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और संचालन के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

उदयपुर में अवैध शराब जब्त

उदयपुर के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में अहमदाबाद हाईवे पर पुलिस ने नाकाबंदी लगाई। इस दौरान एक संदिग्ध कार ने पुलिस जीप को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर कार को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। तलाशी में कार से 33 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपए है। यह खेप उदयपुर से गुजरात ले जाई जा रही थी।

आरोपी दीपक पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी दलपत सिंह ने बताया कि आरोपी पर आबकारी अधिनियम के साथ-साथ पुलिस पर हमला और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस इस तस्करी नेटवर्क में अन्य शामिल लोगों और शराब की उत्पत्ति का पता लगाने में जुटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल