न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश: दो महिलाओं सहित चार आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सऐप से शुरू हुई बातचीत, जाल में फँसा व्यापारी

बूंदी पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए कोटा के व्यापारी को झांसे में लेकर ब्लैकमेल और लूट की साजिश रची गई थी। पुलिस ने सोने का कड़ा, नकद और बाइकें बरामद कीं तथा सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को पकड़ा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Nov 2025 11:41:09

हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश: दो महिलाओं सहित चार आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सऐप से शुरू हुई बातचीत, जाल में फँसा व्यापारी

बूंदी जिले में पुलिस ने एक बड़े हनी ट्रैप मामले का खुलासा करते हुए दो महिला मास्टरमाइंड समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। यह गिरोह कोटा के एक इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी को फँसा कर लूटने की साज़िश में शामिल था। पुलिस ने आरोपियों से दो बाइक, लुटा गया सोने का कड़ा और 35 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

व्हाट्सऐप से शुरू हुई बातचीत, जाल में फँसा व्यापारी

सदर थाना प्रभारी रमेश आर्य के अनुसार, कोटा के गुमानपुरा निवासी व्यापारी पुनीत चावला ने शिकायत में बताया कि घटना की शुरुआत 26 अक्टूबर को आए एक अनजान व्हाट्सऐप संदेश से हुई थी। एयर कंडीशनर खरीदने के नाम पर बात शुरू करने वाली महिला 28 अक्टूबर को व्यापारी की दुकान पर आ पहुँची। इसके बाद 29 अक्टूबर से लगातार मैसेज कर उसने खुद को बड़े प्रॉपर्टी डीलर की बेटी बताते हुए व्यापारी को एक भारी-भरकम डील का लालच दिया।

5 नवंबर को महिला ने उसे बूंदी के नानकपुरिया तिराहे पर बुलाया। साइट दिखाने के बहाने उसे एक होटल ले जाया गया, पर वहाँ किसी तरह की कोई डील की बात नहीं हुई। थोड़ी देर बाद महिला ने उसे मंडी गेट छोड़ने का अनुरोध किया। जैसे ही व्यापारी ने गाड़ी रोकी, तभी अचानक तीन लोग—दो पुरुष और एक महिला—अचानक कार में घुस आए।

महिला के साथ होटल में होने का आरोप लगाकर मांगे 10 लाख

सीआई के अनुसार, इन आरोपियों ने व्यापारी को होटल में गलत काम करते हुए पकड़े जाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि मामला रफा-दफा करना है तो 10 लाख रुपये देने होंगे, वरना उस पर झूठा दुष्कर्म मामला दर्ज करा दिया जाएगा।

गिरोह के सदस्यों ने व्यापारी को जबरदस्ती कार की पिछली सीट पर बैठाकर तालेड़ा रोड की तरफ अपहरण कर लिया। आरोपी उसके मोबाइल से उसकी पत्नी को भी धमकी भरा कॉल करते रहे। जब व्यापारी इतनी बड़ी रकम नहीं दे सका, तो आरोपियों ने उसकी बांह में पहना सोने का कड़ा और 35 हजार रुपये छीन लिए और बाद में उसे सथूर के जंगलों में छोड़कर भाग गए। इसके बाद पीड़ित सीधे सदर थाना पहुँचा और मामला दर्ज कराया।

200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

सीआई ने बताया कि एसपी के निर्देशन में गठित टीम ने घटनास्थल, होटल और आसपास के इलाकों से 150–200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की। तकनीकी सहायता और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और अंततः 26 वर्षीय लखविंद्र सिंह उर्फ लक्की (गादेगाल निवासी), 22 वर्षीय रौनक पंवार (संजय नगर, कोटा) और दो महिला मास्टरमाइंड को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया।

फेक आईडी बनाकर करते थे लोगों को निशाना

जांच में खुलासा हुआ कि यह पूरा गिरोह सोशल मीडिया पर नकली प्रोफाइल बनाकर व्यापारियों और धनाढ्य लोगों को अपने जाल में फँसाता था। पहले दोस्ती, फिर विश्वास और नजदीकी बनाकर, बाद में ब्लैकमेल और मारपीट कर लूटपाट की जाती थी। पुलिस ने बताया कि गैंग में 3–4 महिलाएं और इतने ही पुरुष सक्रिय रूप से शामिल हैं, और पहले भी कई हनी ट्रैप मामलों में इन पर चालान हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी