न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्म ‘120 बहादुर’ को राजस्थान में टैक्स फ्री करने की उठी मांग, विधायक रविंद्र भाटी ने सीएम भजनलाल शर्मा को लिखा पत्र

राजस्थान में फिल्म ‘120 बहादुर’ को टैक्स फ्री करने की मांग तेज़ हो गई है। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि यह फिल्म भारतीय सेना की वीरता, बलिदान और देशभक्ति की प्रेरक कहानी को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Nov 2025 1:34:00

फिल्म ‘120 बहादुर’ को राजस्थान में टैक्स फ्री करने की उठी मांग, विधायक रविंद्र भाटी ने सीएम भजनलाल शर्मा को लिखा पत्र

जयपुर : भारतीय सेना की अदम्य वीरता और बलिदान की भावना पर आधारित फिल्म ‘120 बहादुर’ को राजस्थान में टैक्स फ्री करने की मांग तेज़ हो गई है। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि इस प्रेरणादायक फिल्म को राज्य में मनोरंजन कर (एंटरटेनमेंट टैक्स) से मुक्त किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें।

देशभक्ति की भावना जगाने वाली फिल्म

विधायक भाटी ने अपने पत्र में लिखा कि ‘120 बहादुर’ जैसी फिल्में केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये हमारे समाज में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और बलिदान के आदर्शों को जीवित रखने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से युवाओं को यह सीख मिलेगी कि राष्ट्र की रक्षा सबसे बड़ा कर्तव्य है, और देश के लिए दिया गया बलिदान सर्वोच्च सम्मान है। उन्होंने कहा कि यदि इस फिल्म को टैक्स फ्री घोषित किया जाता है, तो समाज के सभी वर्ग—विशेषकर छात्र और युवा—इसे देख सकेंगे और हमारे वीर सैनिकों के अमर बलिदान से प्रेरणा ले पाएंगे।

रेजांग ला युद्ध पर आधारित फिल्म

भाटी ने बताया कि यह फिल्म 21 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म की कहानी 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान 18 नवंबर को हुई रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है। इस युद्ध में मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 वीर जवानों ने चीनी सेना के हजारों सैनिकों का डटकर मुकाबला किया था। उन्होंने अंतिम सांस तक मातृभूमि की रक्षा की। फिल्म में उन वीर सपूतों की शौर्यगाथा को बड़े परदे पर सजीव रूप में दिखाया गया है।

इस युद्ध में 8 वीर चक्र, 1 अति विशिष्ट सेवा पदक और 4 सेना पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया था। फिल्म इन्हीं वीरों के पराक्रम और त्याग को समर्पित है।

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी