न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चित्तौड़–भीलवाड़ा हाईवे पर बड़ा हादसा: तीन भारी वाहन आपस में भिड़े, दो चालक घंटों तक केबिन में फंसे, 8 किमी लंबा जाम

चित्तौड़–भीलवाड़ा हाईवे पर देर रात तीन भारी वाहनों की भीषण टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। दो चालक केबिन में घंटों फंसे रहे और हाईवे पर 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस और बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद चालकों को सुरक्षित निकाला और यातायात बहाल किया। जानें पूरी घटना और मौके की स्थिति।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Nov 2025 1:26:59

चित्तौड़–भीलवाड़ा हाईवे पर बड़ा हादसा: तीन भारी वाहन आपस में भिड़े, दो चालक घंटों तक केबिन में फंसे, 8 किमी लंबा जाम

चित्तौड़गढ़: जिले के चंदेरिया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात भीलवाड़ा सिक्स लेन पर एक गंभीर सड़क दुर्घटना ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। लगातार तीन भारी वाहनों की टक्कर से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो ट्रक चालकों केबिन में दब गए, जिन्हें निकालने में पुलिस और बचाव दल को करीब चार घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। भारी जाम के चलते वाहन चालकों को रात भर परेशानी झेलनी पड़ी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि बल्कर का चालक झपकी आने के कारण नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह चेन-कोलिजन हुआ।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण) शिवप्रकाश टेलर ने बताया कि रोलाहेड़ा पुलिया के पास चित्तौड़गढ़ से भीलवाड़ा की दिशा में जा रहा बल्कर अचानक डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में घुस गया। सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी जोरदार भिड़ंत हुई। वही पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा कंटेनर भी ट्रेलर में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बल्कर और ट्रेलर दोनों के चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गए। हादसे के तुरंत बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पुलिस और बचाव दल की कार्रवाइयाँ

घटना की सूचना मिलते ही गंगरार थानाधिकारी डी.पी. दाधीच और चंदेरिया थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जयपुर–उदयपुर का यह मुख्य मार्ग रात में भी अत्यधिक व्यस्त रहता है, इसलिए कुछ ही मिनटों में हाईवे पूरी तरह ठप हो गया। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से फंसे दोनों चालकों को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से हटाकर पुलिस ने जब्त कर लिया। दोनों घायलों को श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय, चित्तौड़गढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

8 किलोमीटर तक लगा जाम

भीलवाड़ा से चित्तौड़गढ़ की लेन पर लगभग आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। गंगरार कस्बे के पास पहले से ही पुलिया निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके कारण सड़क पहले से संकरी हो रखी थी। ऐसे में दुर्घटना ने यातायात को पूरी तरह जाम कर दिया। पुलिस को जाम खुलवाने में काफी समय लग गया। चित्तौड़गढ़ निवासी दिलीप चौबे ने बताया कि वह भीलवाड़ा से लौटते समय करीब चार घंटे तक जाम में फंसे रहे और रात 1:30 बजे के आसपास ही रास्ता खुल पाया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी