न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारां: स्कूल बस और ट्रैक्टर में भयंकर भिड़ंत, 6 छात्र घायल

बारां के मेलखेड़ी रोड पर स्कूल बस और ट्रैक्टर में भीषण टकराव, 6 बच्चे घायल; घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्कूल बस ड्राइवर पर शराब पीकर वाहन चलाने का आरोप, स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के सवाल उठे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Nov 2025 1:50:08

बारां: स्कूल बस और ट्रैक्टर में भयंकर भिड़ंत, 6 छात्र घायल

बारां जिले के मेलखेड़ी रोड पर मंगलवार सुबह एक स्कूल बस और ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार लगभग छह बच्चे घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि यह स्कूल बस मॉडर्न स्कूल की है, जिसमें शहर एवं जिले के नामी परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन एक-एक करके घटनास्थल पर पहुंच गए।

जिला परिवहन अधिकारी कल्पना शर्मा ने बताया कि समय-समय पर जिला परिवहन समिति की बैठकें आयोजित की जाती हैं, जिसमें निजी स्कूल मालिकों को भी बुलाया जाता है। समिति द्वारा स्कूल बसों के संचालन के लिए बाल वाहिनी संबंधी गाइडलाइन बनाई गई है। इस मामले में भी जांच करवाई जाएगी। यदि जांच में स्कूल बस नियमों के अनुसार नहीं पाई जाती है, तो संबंधित प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सूचना के अनुसार, स्कूल बस किशनगंज भंवरगढ़ से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बस स्कूल से केवल थोड़ी दूरी पर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बच्चों के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बस ड्राइवर शराब पीकर वाहन चला रहा था। उन्होंने कहा कि यह स्कूल प्रबंधन की गंभीर जिम्मेदारी है कि ऐसे ड्राइवर को बस संचालन में शामिल ही न किया जाए।

इस दुर्घटना में घायल हुए बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की वजह से इलाके में बच्चों के माता-पिता और स्थानीय लोग भयभीत हैं और स्कूल प्रबंधन से स्पष्टीकरण की मांग कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक

पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन

अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती

जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान

'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे

बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म

'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'

CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही

राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र

मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश

गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड