न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ 26 सेकंड में घोषणापत्र जारी कर BJP भागी, बिहार NDA पर जमकर बरसे अशोक गहलोत

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने पटना में NDA के घोषणापत्र पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने सिर्फ 26 सेकंड में प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म कर दी और मीडिया से सवालों से भागे। गहलोत ने पिछले 20 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड मांगा और मोदी-नीतीश के पुराने वादों पर सवाल उठाए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Oct 2025 9:19:34

सिर्फ 26 सेकंड में घोषणापत्र जारी कर BJP भागी, बिहार NDA पर जमकर बरसे अशोक गहलोत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पार्टी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घोषणापत्र को “झूठ का पुलिंदा” बताया है। उन्होंने कहा कि NDA के नेताओं ने घोषणापत्र जारी करने के नाम पर जनता के साथ मज़ाक किया है। शुक्रवार (31 अक्तूबर) को पटना में आयोजित कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगियों ने केवल 26 सेकंड में घोषणापत्र जारी कर प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म कर दी और बिना किसी सवाल का जवाब दिए वहां से चले गए।

भाजपा नेताओं पर मीडिया से भागने का आरोप

गहलोत ने कहा, “आज NDA ने अपना घोषणा पत्र जारी किया, लेकिन सिर्फ 26 सेकंड में प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त कर दी। पत्रकारों ने खुद कहा कि यह हमारे जीवन की सबसे छोटी और सबसे तेजी से खत्म होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस थी।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “मोदी जी कभी मीडिया से बात नहीं करते, और अब उनके नेता घोषणापत्र लॉन्च करके भी सवालों से भागने लगे हैं। यह लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक संकेत है।”

‘पहले 20 साल का रिपोर्ट कार्ड तो दीजिए’

गहलोत ने नीतीश कुमार सरकार से पिछले 20 वर्षों का “काम का रिपोर्ट कार्ड” पेश करने की मांग की। उन्होंने कहा, “जनता को उम्मीद थी कि एनडीए अपने मैनिफेस्टो की शुरुआत यह बताते हुए करेगा कि पिछले दो दशकों में जो वादे किए थे, उनमें से क्या पूरा हुआ और क्या नहीं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। ना कोई रिपोर्ट कार्ड दिया गया, ना कोई जवाबदारी तय की गई — सिर्फ नए वादों की झड़ी लगा दी गई।”

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अब तक किए गए वादे सिर्फ कागजों में रह गए हैं। “लोगों को दिखाने के लिए बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई बदलाव नहीं हुआ,” गहलोत ने कहा।

प्रधानमंत्री मोदी से किए पुराने वादों पर सवाल

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके पुराने वादों की याद दिलाते हुए कहा, “प्रधानमंत्री ने कहा था कि बिहार को सवा लाख करोड़ रुपये का विशेष पैकेज मिलेगा। लेकिन अब तक उसका हिसाब कौन देगा?”

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “मोदी जी ने कहा था कि हम गन्ना मिल लगाएंगे, जिससे शक्कर बनेगी और मैं यहां आकर उस शक्कर से चाय पीऊंगा। अब मैं पूछना चाहता हूँ — क्या वो चाय उन्होंने कभी पी?”

‘झूठे वादों का पुलिंदा लेकर जनता के सामने फिर आए NDA’

गहलोत ने कहा कि NDA का यह घोषणापत्र जनता को गुमराह करने का नया प्रयास है। “जब काम और उपलब्धियों का कोई आधार नहीं होता, तब झूठे सपनों की बात की जाती है। यही आज NDA कर रही है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने जनता से अपील की कि वे चुनाव में उन दलों को सबक सिखाएं जो “सिर्फ घोषणाओं से चुनाव जीतना चाहते हैं, न कि विकास से।”

अंत में गहलोत ने कहा, “बिहार की जनता अब समझ चुकी है कि 20 साल की सरकार ने क्या दिया और क्या छिपाया। अब बदलाव का वक्त आ गया है — बिहार को झूठ नहीं, जवाब चाहिए।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत