न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अरावली सिर्फ पहाड़ नहीं, हमारी सुरक्षा ढाल है, सुप्रीम कोर्ट से फैसले पर पुनर्विचार की अपील: गहलोत

अरावली पर्वत सिर्फ पहाड़ नहीं, बल्कि राजस्थान और उत्तर-पश्चिम भारत की रक्षा की ढाल है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुप्रीम कोर्ट से 100 मीटर से कम ऊंचाई वाली पहाड़ियों को बाहर करने वाले फैसले पर पुनर्विचार की मांग की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Dec 2025 12:54:49

अरावली सिर्फ पहाड़ नहीं, हमारी सुरक्षा ढाल है, सुप्रीम कोर्ट से फैसले पर पुनर्विचार की अपील: गहलोत

जयपुर: अरावली पर्वत श्रृंखला में 100 मीटर से कम ऊंचाई वाले हिस्सों को पहाड़ नहीं मानने की हालिया सुप्रीम कोर्ट याचिका को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से भी अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि यह निर्णय पर्यावरण संरक्षण के लिए नहीं, बल्कि खनन माफियाओं के लिए ‘रेड कार्पेट’ बिछाने जैसा है।

केंद्र सरकार पर हमला और अरावली की अहमियत

गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में ऐसी रिपोर्ट पेश की, जिससे अरावली पर्वत श्रृंखला का दायरा सिमट गया है। अरावली सिर्फ राजस्थान का पहाड़ नहीं, बल्कि हमारी ‘रक्षा ढाल’ है। इसे 100 मीटर तक सीमित करना, प्रदेश की 90 फीसदी अरावली पहाड़ियों का ‘मृत्यु प्रमाण पत्र’ जारी करने जैसा है। तथ्य यह है कि राजस्थान की 90% अरावली पहाड़ियां 100 मीटर से कम हैं। यदि इन्हें परिभाषा से बाहर कर दिया गया, तो यह केवल नाम बदलना नहीं, बल्कि कानूनी सुरक्षा हटाना है। इसका सीधा मतलब है कि इन क्षेत्रों में अब वन संरक्षण अधिनियम लागू नहीं होगा और खनन पर रोक भी हट जाएगी।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण: ऊंचाई से नहीं, संरचना से पहाड़ की पहचान

गहलोत ने कहा कि पहाड़ की परिभाषा उसकी ऊंचाई से नहीं, बल्कि भूगर्भीय संरचना से होती है। छोटी चट्टान भी उसी टेक्टोनिक प्लेट और पर्वतमाला का हिस्सा है, जो ऊंची चोटी का हिस्सा है। इसे अलग करना वैज्ञानिक दृष्टि से तर्कहीन है। अरावली थार रेगिस्तान को आगे बढ़ने से रोकने वाली प्राकृतिक दीवार है। विशेषज्ञों का कहना है कि 10 से 30 मीटर ऊंची छोटी पहाड़ियां भी धूल भरी आंधियों को रोकने में उतनी ही कारगर होती हैं। इन्हें खनन के लिए खोलना दिल्ली और पूर्वी राजस्थान तक रेगिस्तान के फैलाव का निमंत्रण देना है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी